• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बनने के बाद कैसा दिखेगा अयोध्‍या में आकार ले रहा राममंदिर, चंपत राय ट्विटर पर साझा की तस्‍वीरें

अयोध्या में राम मंदिर कब बनकर होगा तैयार, आप कबसे कर सकेंगे दर्शन? निर्माण समिति के मुखिया ने बताया

May 23, 2023
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

फिल्म सेट पर असहज पल का दावा: अन्नू कपूर ने साझा किया गंभीर अनुभव

April 30, 2026
स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

April 30, 2026
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अयोध्या में राम मंदिर कब बनकर होगा तैयार, आप कबसे कर सकेंगे दर्शन? निर्माण समिति के मुखिया ने बताया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
बनने के बाद कैसा दिखेगा अयोध्‍या में आकार ले रहा राममंदिर, चंपत राय ट्विटर पर साझा की तस्‍वीरें
नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को इसे लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मिश्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद ही मंदिर में भक्तों की एंट्री शुरू हो जाएगी।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि पहले चरण में अन्य कार्यों के अलावा भूतल पर पांच मंडप भी पूरे किए जाने हैं। उन्होंने कहा, ‘ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर का पहला चरण 30 दिसंबर, 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में भूतल पर 5 मंडप बनेंगे। इनमें सबसे प्रमुख गर्भगृह है जहां भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी।’ मिश्र ने बताया कि पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आइकनोग्राफी का काम पूरा किया जाना है। मंदिर के निचले हिस्से में भगवान राम के संक्षिप्त विवरण से जुड़ा शुरू होना है। साथ ही बिजली और दूसरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। ये सभी काम 30 दिसंबर 2023 तक पूरे कर लिए जाएंगे।’
जानें कब से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
मिश्र ने कहा कि मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल का काम 30 दिसंबर, 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मूर्ति स्थापित हो जाएगी और इस साल के अंत तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 30 दिसंबर, 2023 तक इन कामों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माण समिति के प्रमुख से पूछा गया कि पूरे मंदिर का निर्माण कब तक सम्पन्न होगा? इस पर उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में मंदिर का परिसर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया, ‘पहला चरण दिसंबर 2023 तक, दूसरा फेज दिसंबर 2024 तक और तीसरा दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। अध्यक्ष के रूप में मेरा प्रयास है कि 30 दिसंबर, 2023 तक भक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकें।’
राम मंदिर के निर्माण में होगा कितना खर्च?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि राम मंदिर अगले साल 1 जनवरी से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। समिति प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण में आने वाले कुल अनुमानित खर्च की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में 1400 करोड़ रुपये से 1800 करोड़ रुपये के बीच खर्च आ सकता है। उन्होंने कहा, ‘अनुमान है कि राम मंदिर के निर्माण में कम से कम 1400 करोड़ रुपये से 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगर अधिकतम राशि की बात करें तो यह 1800 करोड़ रुपये तक भी जा सकता है। ग्राउंड फ्लोर के निर्माण में न्यूनतम 300 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।’
Previous Post

रवि शास्त्री ने चुनी बेस्ट भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इलेवन

Next Post

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म

Next Post
बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में 220 ईसाइयों की ‘घर वापसी’, विधि-विधान से दीक्षा के बाद बने हिन्दू

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात
  • एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
  • फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी
  • भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In