• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं PM मोदी, बोले- मैं ऐसा व्यक्ति नहीं जो आसानी से…

आस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं PM मोदी, बोले- मैं ऐसा व्यक्ति नहीं जो आसानी से…

May 23, 2023
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

फिल्म सेट पर असहज पल का दावा: अन्नू कपूर ने साझा किया गंभीर अनुभव

April 30, 2026
स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

April 30, 2026
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

आस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं PM मोदी, बोले- मैं ऐसा व्यक्ति नहीं जो आसानी से…

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2023
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
आस्ट्रेलिया-भारत संबंधों को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं PM मोदी, बोले- मैं ऐसा व्यक्ति नहीं जो आसानी से…

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में कहा कि वह आस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों को अगले चरण में ले जाना चाहते हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुक्त और स्वतंत्र होना सुनिश्चित करने के लिए इसमें करीबी रक्षा और सुरक्षा संबंधों का होना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को आस्ट्रेलियाई अखबार ‘द आस्ट्रेलियन’ को दिए साक्षात्कार में कहा,

मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो आसानी से संतुष्ट हो जाए। मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे विश्वास है कि जब हम फिर से सिडनी में साथ होंगे तो हमें इस बात की पड़ताल का अवसर मिलेगा कि हम द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं। इसके लिए हमें पूरकता के नए क्षेत्रों की पहचान करनी होगी और आपसी सहयोग को विस्तार दिया जा सकता है।

आपसी भरोसे के कारण हम बेहतर सहयोग कर पा रहे हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”बतौर दो लोकतांत्रिक देश भारत और आस्ट्रेलिया के मुक्त, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा हित हैं। हमारी रणनीतिक विचारधारा में एक साम्य है। दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय आपसी भरोसे के कारण ही रक्षा और सुरक्षा के मामलों में हम बेहतर सहयोग कर पा रहे हैं। हमारी नौसेनाएं संयुक्त नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा ले रही हैं।”

आस्ट्रेलिया के साथ संबंधों में खटास आने के सवाल को किया खारिज 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों देश अपनी सही क्षमता का अहसास करते हुए नजदीकी रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा दें। वहीं, इंटरव्यू में उन्होंने इस सवाल को खारिज किया कि भारत के रूस की आलोचना से इनकार करने पर आस्ट्रेलिया के साथ उसके संबंधों में खटास आ सकती है, चूंकि आस्ट्रेलिया यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर बहुत सख्त रुख अख्तियार करता है।

भारत की स्थिति को समझता है आस्ट्रेलिया: मोदी

मोदी ने कहा कि अच्छे दोस्त होने का यही लाभ है कि हम खुले दिल से विचार रखते हैं और एक-दूसरे के विचारों की सराहना करते हैं। आस्ट्रेलिया भारत की स्थिति को समझा है और इससे हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमने रक्षा, सुरक्षा, निवेश, शिक्षा, जल, पर्यावरण परिवर्तन, खेल, विज्ञान, स्वास्थ्य, संस्कृति आदि के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

सिडनी पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को सिडनी (आस्ट्रेलिया) पहुंच गए। यहां पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका वणक्कम मोदी, नमस्ते मोदी और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं।’ दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ वार्ता करेंगे और भारतीयों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।

दूसरी बार आस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, ‘आस्ट्रेलिया की अपनी दूसरी यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी सिडनी पहुंच गए हैं। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री, कारोबारी समुदाय और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ दो दिनों में रचनात्मक बातचीत की प्रतीक्षा है।’

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने एक बयान जारी कर कहा,

इस वर्ष की शुरुआत में भारत में बेहद गर्मजोशी भरे स्वागत के बाद मैं प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक आस्ट्रेलिया यात्रा में मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आस्ट्रेलिया और भारत स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस विजन के लिए हमें साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

सद्भावना और सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि वह अल्बनीज के साथ अपनी बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि दोनों समाजों में सद्भावना और सुरक्षा के मुद्दे समेत सभी द्विपक्षीय मामलों पर बातचीत होगी। आस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़े सवाल पर विदेश सचिव ने कहा, ‘मेरे लिए यह पूर्वानुमान लगाना सही नहीं होगा कि दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा होगी।’

आस्ट्रेलिया में छह लाक 19 हजार से अधिक भारतवंशी

आस्ट्रेलियन ब्यूरो आफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, आस्ट्रेलिया में छह लाख 19 हजार 164 लोगों ने इस बात की घोषणा की है कि वे भारतवंशी हैं। यह संख्या आस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या का 2.8 प्रतिशत है। इनमें से पांच लाख 92 हजार का जन्म भारत में हुआ है।

Previous Post

बाबा बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म

Next Post

पुंछ टेरर अटैक के बाद सेना ने बदली रणनीति, अब आतंकियों को यूं मिलेगा जवाब

Next Post
इफ्तार के फलों से लदा था सेना का ट्रक,शोक में गांववाले नहीं मनाएंगे ईद

पुंछ टेरर अटैक के बाद सेना ने बदली रणनीति, अब आतंकियों को यूं मिलेगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात
  • एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
  • फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी
  • भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In