• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जाते-जाते निशां छोड़ गया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उखड़े पेड़

जाते-जाते निशां छोड़ गया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उखड़े पेड़

June 16, 2023
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

April 24, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

2020 चीन तनाव पर नरवणे का स्पष्ट बयान: “न अकेले थे, न असमर्थित”

April 24, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

विवाह शोषण का माध्यम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

April 24, 2026
भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

भारत का वैश्विक दृष्टिकोण बदल रहा है, सभ्यता आधारित शक्ति बन रहा है देश: केनेथ जस्टर

April 24, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

रूस ने 22,000 किलोग्राम सोना बेचा, बढ़ते बजट घाटे के बीच उठाया आर्थिक कदम

April 24, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच भारतीय जहाज सुरक्षित, 14 अब भी फारस की खाड़ी में

April 24, 2026
बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

बर्लिन में ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेज़ा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका गया, जांच शुरू

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

जाते-जाते निशां छोड़ गया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उखड़े पेड़

गाड़ियां पलटीं; हर ओर तबाही ही तबाही

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 16, 2023
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जाते-जाते निशां छोड़ गया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, उखड़े पेड़

File Photo

नई दिल्ली:बिपरजॉय की बिपदा वैसे तो गुजरात की सीमा पार कर गई है। लेकिन जाने के साथ अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई है। जगह-जगह उखड़े पेड़, गिरे हुए बिजली के खंभे और पलटी हुई गाड़ियां चक्रवात के बाद की कहानी बयां कर रहे हैं। बिपरजॉय का सबसे ज्यादा कहर कच्छ और सौराष्ट्र के आठ जिलों में देखने को मिला। तेज गति से चलती तूफानी हवाएं सबकुछ उड़ा देने पर आमादा नजर आ रही थीं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तबाही का मंजर छोड़ गया। यहां 22 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई गांवों में बिजली की आपूर्ति को नुकसान पहुंचा। समुद्र के पास निचले इलाकों में बाढ़ आ गयी।

गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में बिपरजॉय के चलते किसी की जान तो नहीं गई है। लेकिन अन्य चीजों पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। साइक्लोन के चलते तमाम बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इसके चलते यहां पर अभी भी एक हजार से ज्यादा गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। यह सबकुछ तब है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में करीब 3500 गांवों की बिजली बहाल कर दी है। बड़ी संख्या में कच्चे मकान तूफान में अपना अस्तित्व खो चुके हैं। वहीं स्टेट हाइवेज पर आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पेड़ भी तबाह हुए हैं। राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि बिपरजॉय के असर से 115 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण कच्छ और सौराष्ट्र के 900 गांवों में 20 बिजली के खंभे और 524 पेड़ गिरे हैं। वहीं 23 पशुओं की मौत हुई है। द्वारका में सबसे अधिक 23 पेड़ गिरे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अगर फिलहाल की बात करें तो चक्रवात बिपरजॉय साइक्लोन गुजरात की सीमा से निकलकर पाकिस्तान को पार कर चुका है। फिलहाल साइक्लोन का रुख थोड़ा नर्म पड़ा है और हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटे तक रह गई है। इसके बावजूद इसका खतरा कम नहीं हुआ है। इस चक्रवात के साथ जोरदार बारिश का भी खतरा बरकरार और यही वजह है कि राजस्थान के पांच शहरों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 14 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शुक्रवार को बताया कि ‘बिपारजॉय’ तूफान की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली गांधीधाम-अमृतसर एक्सप्रेस,अमृतसर-गांधीधाम एक्सप्रेस, जोधपुर-भीलड़ी एक्सप्रेस, वलसाड-भीलड़ी एक्सप्रेस, जोधपुर-पालनपुर एक्सप्रेस, बाडमेर-मुनाबाव एक्सप्रेस, मुनाबाव-बाडमेर एक्सप्रेस सहित कुल 13 रेल गाड़ियों को शनिवार के लिये रद्द किया गया है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अगले 24-48 घंटों के लिए क्षेत्रीय मौसम को प्रभावित करता रहेगा, जिससे उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होगी। इस बीच चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कच्छ जिले में अब तक किसी के हताहत नहीं होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि तटीय जिलों के कई हिस्सों में सड़कों की सफाई का काम चल रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। उन्होंने बिपरजॉय के बाद राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जंगली जानवरों, विशेषकर गिर के जंगल में शेरों की सुरक्षा के लिए राज्य प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी ली।

Previous Post

Adipurush के खिलाफ दिल्ली HC में जनहित याचिका

Next Post

डेढ़ साल बाद केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल!

Next Post
डेढ़ साल बाद केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल!

डेढ़ साल बाद केतु बदलने जा रहे अपनी चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज
  • पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात
  • मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट
  • बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में
  • उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In