• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘भारत के स्टार खिलाड़ी फैसला अपने हक में करने के लिए दबाव बनाते हैं’ अंपायर नितिन मेनन का बड़ा खुलासा

‘भारत के स्टार खिलाड़ी फैसला अपने हक में करने के लिए दबाव बनाते हैं’ अंपायर नितिन मेनन का बड़ा खुलासा

June 18, 2023
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

फिल्म सेट पर असहज पल का दावा: अन्नू कपूर ने साझा किया गंभीर अनुभव

April 30, 2026
स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

स्टूडियो में आँसू, अस्पताल में संघर्ष: सोनू निगम की अनसुनी कहानी

April 30, 2026
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 30, 2026
नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

नरसिंह रूप: जब ईश्वर सीमाओं से परे प्रकट होते हैं

April 30, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 30 अप्रैल 2026

April 30, 2026
एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

एग्जिट पोल संकेत: बंगाल में रोमांच, असम-तमिलनाडु में स्पष्ट रुझान

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, टीएमसी-भाजपा मुकाबला तेज

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

‘भारत के स्टार खिलाड़ी फैसला अपने हक में करने के लिए दबाव बनाते हैं’ अंपायर नितिन मेनन का बड़ा खुलासा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘भारत के स्टार खिलाड़ी फैसला अपने हक में करने के लिए दबाव बनाते हैं’ अंपायर नितिन मेनन का बड़ा खुलासा

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:पिछले तीन साल से भारत के बड़े क्रिकेट सितारों के बीच भारी दबाव में अंपायरिंग कर रहे नितिन मेनन इतने परिपक्व हो गए कि आईसीसी एलीट पेनल के इस अंपायर की अगले महीने एशेज में पदार्पण की तैयारी भी पक्की हो गई। जून 2020 में आईसीसी एलीट पेनल में शामिल किये गए मेनन कोरोना महामारी के कारण विदेशियों की यात्रा पर प्रतिबंध के चलते भारत के अधिकांश घरेलू मैचों में अंपायरिंग करते नजर आए।

उन्होंने यूएई और ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के मैचों में भी अंपायरिंग की और पिछले साल इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अंपायरिंग करते दिखे। उन्होंने जून 2020 से 15 टेस्ट, 24 वनडे और 20 टी20 मैचों में अंपायरिंग की है। एशेज से पहले पीटीआई से बातचीत में मेनन ने कहा कि पिछले तीन साल में इतने मैचों में अंपायरिंग करना उनके लिये फायदेमंद रहा है।

उन्होंने कहा, ”पहले दो साल भारतीय उपमहाद्वीप में काम करना शानदार रहा। टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की और आस्ट्रेलिया तथा दुबई में दो टी20 विश्व कप में भी। मैं सर्वश्रेष्ठ मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा हूं जिससे अनुभव बेहतर हुआ। इससे मुझे खुद को भी जानने का मौका मिला कि दबाव में कैसा बर्ताव करता हूं। ”

मेनन आखिरी तीन एशेज टेस्ट में अंपायरिंग करेंगे और दबाव का सामना करने को पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, ”भारतीय टीम जब भारत में खेलती है तो काफी हाइप रहती है । भारतीय टीम के कई बड़े सितारे आप पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। वे 50-50 फैसले अपने पक्ष में कराने की कोशिश में रहते हैं लेकिन हम दबाव में भी नियंत्रण नहीं खोते और उनकी मांग पर फोकस नहीं करते।”

उन्होंने कहा, ”इससे साबित होता है कि मैं हर परिस्थिति का सामना करने के लिये तैयार हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढा है।” मेनन का मानना है कि अंपायर को भी खिलाड़ियों की तरह शारीरिक और मानसिक रूप से तैयारी करनी पड़ती है । उन्होंने कहा ,”जिम में समय बिताना और अच्छा खाना अहम है। जितने ज्यादा मैच, उतनी ही बेहतर मैच फिटनेस होगी क्योंकि छह सात घंटे खड़े रहना पड़ता है। मैं हफ्ते में छह दिन रोज 75 मिनट जिम में बिताता हूं। मानसिक ताकत के लिये कुछ नहीं करना होता , जितने ज्यादा मैच खेलते हैं उतना ही दबाव होता है और आप दबाव का सामना करने के लिये तैयार होते हैं।”

एशेज की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, ”यह बेहतरीन श्रृंखला होगी। मैने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला में अंपायरिंग की थी। मुझे पता है कि ‘बैजबॉल’ क्या है और क्या अपेक्षा करनी है। हर मैच में बहुत कुछ दाव पर होगा लेकिन मैं बेसिक्स पर अमल करूंगा और उसके अनुसार ही फैसले लूंगा।”

Previous Post

ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन है तवा पनीर टोस्ट

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के क्या होंगे नतीजे? विदेश मंत्री जयशंकर बोले- भविष्य में दिखेंगे महत्वपूर्ण परिणाम

Next Post
मैं क्या करता हूं, यह आपको जानना चाहिए; विदेश मंत्री जयशंकर की युवाओं से अपील

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के क्या होंगे नतीजे? विदेश मंत्री जयशंकर बोले- भविष्य में दिखेंगे महत्वपूर्ण परिणाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात
  • एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत
  • पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल
  • फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी
  • भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In