नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के महत्वपूर्ण नतीजे होंगे। विदेश मंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस को दूसरी बार संबोधित करेंगे।
PM मोदी का चार दिवसीय अमेरिकी दौरा
राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। वह 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे। यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
जयशंकर ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक समारोह के बाद कहा, प्रधानमंत्री मोदी राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जो उच्चतम स्तर के सम्मान का प्रतीक है। इसलिए उन्हें जो सम्मान मिलेगा वह अब तक बहुत कम लोगों को मिला है।
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे PM मोदी
विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने इसे दो बार संबोधित नहीं किया है। ऐसा पहली बार होगा। दुनियाभर में भी बहुत कम लोगों ने ऐसा किया है। बहुत कम लोग हैं जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को दो बार संबोधित किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा है और इसके नतीजे बाद में देखे जाएंगे।
भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस राजकीय यात्रा के महत्वपूर्ण नतीजे होंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे क्या होंगे, मैं अभी यह नहीं बता सकता।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

