• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
US देगा फाइटर जेट इंजन पर 11 टेक्नोलॉजी, PM मोदी के दौरे पर होगी डील

US देगा फाइटर जेट इंजन पर 11 टेक्नोलॉजी, PM मोदी के दौरे पर होगी डील

June 18, 2023
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
ओएनजीसी प्रमुख का साफ संदेश: रूसी तेल की हर बूंद खरीदेंगे, जब तक फायदेमंद

भंडारण संकट में फंसा ईरान: तेल रखने की जगह खत्म, जर्जर टैंकों का सहारा

April 30, 2026
ट्रंप पुतिन

पुतिन-ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर मंथन

April 30, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति सुजुकी ने बनाया नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष २०२६ में ४.४८ लाख वाहनों का निर्यात

April 30, 2026
एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

एआई के बढ़ते प्रभाव से भारतीय आईटी क्षेत्र पर संकट, 2027 तक सुस्ती के संकेत

April 30, 2026
पीयूष गोयल

पश्चिम एशिया तनाव के बीच अप्रैल में बढ़ा भारत का निर्यात : पीयूष गोयल

April 30, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

April 30, 2026
भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

भारतीय गोल्फ को बड़ा आघात: दिग्गज खिलाड़ी विजय कुमार का निधन

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

US देगा फाइटर जेट इंजन पर 11 टेक्नोलॉजी, PM मोदी के दौरे पर होगी डील

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
US देगा फाइटर जेट इंजन पर 11 टेक्नोलॉजी, PM मोदी के दौरे पर होगी डील

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में पहली बार 21 से 24 जून के बीच आधिकारिक राजकीय यात्रा पर अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा में वह अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। दोनों ही देश इस यात्रा से उत्साहित हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस यात्रा को दौरान भारत अमेरिका से फाइटर जेट इंजन डील के हिस्से के रूप में कम से कम 11 तरह की मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी की डील हासिल कर सकेगा।

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दोनों देशों के बीच डील के तहत अमेरिका भारत को तेजस एमके 2 इंजन के निर्माण के लिए 80% तकनीक एचएएल को हस्तांतरित करेगा। सूत्रों ने कहा कि मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर समझौते को अंतिम रूप दिया जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के जनरल इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीच वैल्यू के आधार पर 80 फीसदी इंजन टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर को लेकर डील साइन हो सकती है।

यह डील भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के अनुरूप होगी, जो भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग के लिए नए ढांचे पर आधारित है और जिसे 2015 में 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया था। साल 2016 में एक प्रमुख दर्जा देते हुए भारत को अमेरिका ने रक्षा संबंधों में एक प्रमुख साझेदार (एमडीपी) के रूप में नामित किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच एक अरब डॉलर की डील होने की संभावना है। दोनों पक्ष  टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के असलावा पेमेंट सिस्टम, मशीन की खरीद को लेकर भी बातचीत के अंतिम दौर में हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने अभी तक किसी देश के साथ जेट इंजन निर्माण की टेक्नोलॉजी को साझा करने का सौदा नहीं किया है। डील को लेकर जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि इस लेवल का टेक्नोलॉजी ट्रांसफर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस द्वारा किसी भी देश को नहीं किया गया है।

किन-किन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की डील संभव
अमेरिका के जनरल इलेक्ट्रिक और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बीचजेट इंजन को लेकर इन पहलुओं पर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होने की उम्मीद है, जिसे अगले तीन सालों में पूरा किया जा सकेगा।

टर्बाइन की रिपेयर टेक्नोलॉजी
कम्प्रेशन डिस्क और ब्लेड
सिंगल क्रिस्टल टर्बाइन ब्लेड्स की कोटिंग और मशीनिंग
मशीनिंग और अंदर के गर्म होने वाले पार्ट की कोटिंग
जंग और गलाव को लेकर स्पेशल कोटिंग
शाफ्ट बोटल की बोरिंग
पाउडर मेटर्लजि की मशीनिंग
पॉलिमर मैट्रिक्स कंपोजिट
लेजर ड्रिलिंग कम्बंशन
ब्लिस्क मशीनिंग को लेकर पूरी तरह टेक्नोलॉजी ट्रांसफर

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा के क्या होंगे नतीजे? विदेश मंत्री जयशंकर बोले- भविष्य में दिखेंगे महत्वपूर्ण परिणाम

Next Post

UP-MP में बारिश का अलर्ट, बिहार में बरसेंगे बादल; मॉनसून की नई तारीख

Next Post
UP-MP में बारिश का अलर्ट, बिहार में बरसेंगे बादल; मॉनसून की नई तारीख

UP-MP में बारिश का अलर्ट, बिहार में बरसेंगे बादल; मॉनसून की नई तारीख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
  • देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
  • मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट
  • अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव
  • न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In