• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

July 3, 2023
ईरान के परमाणु हथियार बनाने के कोई प्रमाण नहीं : पुतिन

ईरान के परमाणु हथियार बनाने के कोई प्रमाण नहीं : पुतिन

May 10, 2026
भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई मजबूती, जयशंकर ने कृषि और स्वास्थ्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई मजबूती, जयशंकर ने कृषि और स्वास्थ्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

May 10, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

पाकिस्तान का यूएन में सिंधु जल संधि पर कदम ‘कूटनीतिक नाटक’ करार, भारत ने किया खारिज

May 10, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

चुनाव चोरी के आरोपों पर घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

May 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी

केदार जाधव बोले: वैभव सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, लेकिन सचिन से तुलना नहीं

May 10, 2026
भारत में पेशेवर बास्केटबॉल के विस्तार की तैयारी, आईबीएल पर फोकस

भारत में पेशेवर बास्केटबॉल के विस्तार की तैयारी, आईबीएल पर फोकस

May 10, 2026
एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

May 10, 2026
‘कल्कि 2898 एडी’ पार्ट-2: रिलीज दिसंबर 2027 को लक्ष्य, निर्माण कार्य तेज़

‘कल्कि 2898 एडी’ पार्ट-2: रिलीज दिसंबर 2027 को लक्ष्य, निर्माण कार्य तेज़

May 10, 2026
सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

May 10, 2026
जेप्टो

सेबी की मंजूरी के बाद ज़ेप्टो के आईपीओ का रास्ता साफ

May 10, 2026
रूखे और बेजान बालों के लिए घरेलू उपाय: दही वाला हर्बल हेयर मास्क

रूखे और बेजान बालों के लिए घरेलू उपाय: दही वाला हर्बल हेयर मास्क

May 10, 2026
आदिति: अनंत आकाश की वह मौन शक्ति, जहाँ से देवत्व जन्म लेता है

आदिति: अनंत आकाश की वह मौन शक्ति, जहाँ से देवत्व जन्म लेता है

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
12 दिन की शांति के बाद फिर भड़का रूस, कीव पर किया ड्रोन से हमला

कीव:रूस ने कई दिनों तक अपेक्षाकृत रूप से शांत रहने के बाद शनिवार-रविवार की दरमियानी रात यूक्रेन की राजधानी कीव को एक बार फिर ड्रोन से निशाना बनाया। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 12 दिनों में रूस ने कीव पर पहली बार ड्रोन से हमला किया है। कीव शहर के प्रशासनिक प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस की ओर से भेजे गए सभी ईरान निर्मित शहीद ड्रोन का पता लगाकर उन्हें मार गिराया गया।

कीव के क्षेत्रीय गवर्नर रुसलान क्रावचेंको ने बताया कि कीव शहर के अलावा आसपास के इलाकों को भी निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि नष्ट किए गए ड्रोन का मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि रूस ने कीव पर हमले के लिए कितने ड्रोन विमान का इस्तेमाल किया, लेकिन यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा पूरे देश में आठ शहीद ड्रोन और तीन कैलिबर क्रूज मिसाइल से हमले किए गए।

खेरसॉन के यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र के प्रवक्ता ओलेक्संदर तोलोकोन्निकोव ने बताया कि रूस द्वारा ड्रोन विमानों से रात में की गई बमबारी में 13 वर्षीय एक किशोर घायल हो गया। तोलोकोन्निकोव ने कहा कि यह किशोर उस समय घायल हुआ, जब रूस ने बेरीस्लेच जिले में निपर नदी के किनारे बसे माइलव गांव पर बम बरसाए। उन्होंने सरकारी टेलीविजन को बताया कि किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है। तोलोकोन्निकोव के मुताबिक, खेरसॉन प्रांत में रविवार सुबह तक बमबारी जारी रही, जिसमें कुल चार लोग घायल हुए हैं।

क्षेत्रीय अभियोजन कार्यालय ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिक रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने खबर दी है कि देश के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में सबसे भीषण लड़ाई चल रही है और मुख्य रूप से दोनेत्स्क के बखमुत, मारिन्का और लेमैन में हमले हो रहे हैं, जहां 46 झड़पे हुई हैं। जनरल स्टाफ द्वारा रविवार सुबह दी गई नियमित जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान रूस ने 27 हवाई हमले और एक मिसाइल हमला किया। उसने मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से भी 80 हमलों को अंजाम दिया।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रविवार को नौसेना के सम्मान दिवस पर काला सागर किनारे स्थित बंदरगाह शहर ओडेसा पहुंचे और नौसेना कमांडर से लड़ाई की ताजा जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नौसेना के ड्रोन और मिसाइल विकास प्रगति के बारे में बातचीत की और बल के सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं, रूस के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोद क्षेत्र में एक ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी कुर्स्क इलाके में भी गोलाबारी हो रही है, लेकिन उसमें जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

पिछले सप्ताह वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने विद्रोह के किया था। हालांकि, रूसी अधिकारी इससे इनकार करते रहे हैं। रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लेव वोलोदिन ने रविवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर इस स्थिति से निकल चुके हैं । इससे उनकी स्थिति देश और यहां तक की पूरी दुनिया में और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है और अपनी परिपक्वता दिखाई है। एक भी उदाहरण नहीं है जिसमें किसी ने बगावत का समर्थन किया हो। पोलैंड के आंतरिक मंत्री मारियस कमिंसकी ने रविवार को कहा कि वह बेलारूस से लगती अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त 500 पुलिस अधिकारियों को भेजेंगे।

Previous Post

एससीओ शिखर सम्मेलन में 15 समझौतों पर लगेगी मुहर

Next Post

पीएम आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की सूचना से हड़कंप

Next Post
पीएम आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की सूचना से हड़कंप

पीएम आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की सूचना से हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईरान के परमाणु हथियार बनाने के कोई प्रमाण नहीं : पुतिन
  • भारत-त्रिनिदाद संबंधों को नई मजबूती, जयशंकर ने कृषि और स्वास्थ्य परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
  • पाकिस्तान का यूएन में सिंधु जल संधि पर कदम ‘कूटनीतिक नाटक’ करार, भारत ने किया खारिज
  • चुनाव चोरी के आरोपों पर घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
  • केदार जाधव बोले: वैभव सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, लेकिन सचिन से तुलना नहीं
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In