• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जब 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 22 सांसदों संग लालू ने कर दिया था विद्रोह

जब 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 22 सांसदों संग लालू ने कर दिया था विद्रोह

July 5, 2023
अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 4, 2026
5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण

5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण

May 4, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

जब 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 22 सांसदों संग लालू ने कर दिया था विद्रोह

राजद गठन पर PM गुजराल भी रह गए थे लाचार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 5, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
जब 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 22 सांसदों संग लालू ने कर दिया था विद्रोह

बात 1997 की है। केंद्र में जनता दल की अगुवाई वाली यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी। इंदर कुमार गुजराल प्रधानमंत्री थे। जनता दल के अध्यक्ष पद के चुनाव में दो दोस्तों में ठन गई थी। एक तरफ शरद यादव थे तो दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद थे। जब जनता दल के अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा था, तभी लालू प्रसाद यादव ने उसका बहिष्कार करते हुए पार्टी के 22 सांसदों संग विद्रोह कर दिया था और अपनी नई पार्टी बना ली थी। उस वक्त लालू यादव पर चारा घोटाले की वजह से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और सीएम की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा था।

पार्टी को बताया था सांपों से भरा
लालू यादव ने जनता दल अध्यक्ष पद के चुनाव के दो दिन बाद  ही यानी 5 जुलाई 1997 को नई दिल्ली में अपने वफादारों संग एक राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के गठन की घोषणा करते हुए कहा था, “जिस जनता दल को मैंने इतने वर्षों में कड़ी मेहनत से बनाया, खड़ा किया और नेतृत्व किया, वह सांपों से भरा हुआ है, जो मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।”

तीन केंद्रीय मंत्रियों ने दिया था लालू का साथ
उस सम्मेलन में लगभग 2,000 पार्टी प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इनमें से अधिकांश बिहार से थे। इसी सम्मेलन में लालू यादव को पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुनने का एक प्रस्ताव भी पारित किया गया था। उस बैठक में 16 लोकसभा सांसदों और 6 राज्यसभा सांसदों (लालू के समर्थक सांसद) ने भाग लिया था। उनमें तीन केंद्रीय मंत्री- कोयला मंत्री कांति सिंह, गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रघुबंश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी नाम का रखा था प्रस्ताव
बिहार के तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी का नाम ‘राष्ट्रीय जनता दल’ का प्रस्ताव रखा था। उस दिन नव निर्मित बिहार भवन के लॉन में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालू यादव को “दलितों और जनता का नेता” बताते हुए खूब तालियां बजाईं थीं और उनके समर्थन में नारे लगाए थे। तब लालू यादव ने दावा किया था कि उनका गुट ही असली जनता दल है क्योंकि पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने 3 जुलाई 1997 को जनता दल के अध्यक्ष चुनाव में भाग लेने से इनकार कर दिया था।

पशोपेश में थी 74 दिन पुरानी गुजराल सरकार
उस वक्त जनता दल के लोकसभा में 45 सांसद थे। उनमें से 16  लालू के पक्ष में आ चुके थे। सिर्फ 29 ही मूल जनता दल में बचे रह गए थे। तब बिहार से 16 लोकसभा सदस्यों और कर्नाटक से छह लोकसभा सांसदों और नौ राज्यसभा सदस्यों ने भी जनता दल के आंतरिक चुनाव का बहिष्कार किया था। बिहार में 146 प्रतिनिधियों में से केवल 33 ने  ही वोट डाले थे।

जनता दल में विद्रोह और फूट से पीएम गुजराल भी सशंकित थे कि अगर लालू ने सरकार से समर्थन खींचा तो मुश्किल हो सकती है लेकिन तब लालू ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी गुजराल सरकार को नहीं छोड़ेगी। उस वक्त गुजराल सरकार को सिर्फ 74 दिन ही हुए थे।

एचडी देवगौड़ा पर बरसे थे लालू यादव
अधिवेशन में लालू यादव ने साफ-साफ कहा था, “मैंने कल प्रधानमंत्री गुजराल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि हम यूनाइटेड फ्रंट सरकार का हिस्सा होंगे। हम गुजराल के नेतृत्व और गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को स्वीकार करते हैं।” लेकिन उसी सभा में लालू ने पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर ताबड़तोड़ हमले किए थे और उन्हें ही शरद यादव के साथ हुई लड़ाई का मास्टरमाइंड बताया था।

Previous Post

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का हुआ कार एक्सीडेंट, बेटा भी था कार में मौजूद

Next Post

एयरफोर्स पायलट के रोल में जलवा बिखेरेंगी कंगना रनौत, जानें तेजस की रिलीज डेट

Next Post
एयरफोर्स पायलट के रोल में जलवा बिखेरेंगी कंगना रनौत, जानें तेजस की रिलीज डेट

एयरफोर्स पायलट के रोल में जलवा बिखेरेंगी कंगना रनौत, जानें तेजस की रिलीज डेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण
  • 5 राज्यों के चुनावी नतीजे: जनता ने तय किया भविष्य का राजनीतिक समीकरण
  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In