मुंबई:एक्ट्रेस कंगना रनौत की आखिरी रिलीज फिल्म धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। हालांकि फैन्स ने कंगना की एक्टिंग को पसंद किया था। बीते दिनों कंगना रनौत उनकी प्रोड्यूस्ड फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर चर्चा में रहीं और वहीं इसके अलावा वो इमरजेंसी को लेकर भी खबरों में हैं। इस बीच कंगना रनौत ने उनकी अपकमिंग फिल्म तेजस (Tejas) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
फिल्म तेजस में कंगना रनौत, एक एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगी। कंगना के किरदार का नाम तेजस गिल है, और फिल्म में वो लीड रोल में हैं। फिल्म तेजस की जर्नी को दिखाएगी और ऐसे में फिल्म से कुछ फोटोज सामने आए हैं, जिन्होंने फैन्स को एक्साइटिड कर दिया है। इन फोटोज को देख लग रहा है कि कंगना एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है और प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला हैं। वहीं तेजस के बाद कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इमरजेंसी को खुद कंगना रनौत ने निर्देशित किया है। कुछ वक्त पहले बतौर इंदिरा, कंगना के कुछ लुक्स नजर आए थे, जिन में वो खूब वाहवाही लूटती नजर आई थीं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

