• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अयोध्‍या में 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर का व‍िस्‍तार

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण समय से पूरा होने पर फंसा पेच

July 7, 2023
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण समय से पूरा होने पर फंसा पेच

बनाने वाली कंपनी के सामने आई यह दिक्कत, अफसरों को पत्र

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अयोध्‍या में 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर का व‍िस्‍तार

कानपुर:अयोध्या में राममंदिर निर्माण का शुभारंभ अगले साल जनवरी में करने की तैयारी है। दिसंबर तक पहले तल का काम पूरा करने का टार्गेट लेकर यहां पर कंपनी काम कर रही है। लेकिन काम को लेकर एक पेच फंस गया है। कंपनी ने कानपुर स्थित नौबस्ता-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात परिवर्तन किए जाने के कारण मंदिर निर्माण के लिए जरूरी सामग्री की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की है। उसने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है और साफ कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय से पूरा नहीं हो सकेगा।

मंदिर निर्माण का कार्य कर रही कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने तीन जुलाई को कानपुर के आयुक्त को लिखे एक पत्र में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए रोजाना लगभग 4000 टन यानी 100 ट्रक मैन्युफैक्चर्ड सैंड (निर्माण सामग्री) की जरूरत होती है। मगर नौबस्ता-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य होने की वजह से भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके कारण जबरदस्त जाम लग रहा है और निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों को मंदिर निर्माण स्थल तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है।

कंपनी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि इसका बुरा असर निर्माण की रफ्तार पर पड़ा है। अगर यही स्थिति रही तो राम मंदिर का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा नहीं हो सकेगा। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसी साल दिसंबर तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है और आगामी 24 जनवरी से इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जाना है। कानपुर के पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।

वहीं, लार्सन एंड टूब्रो को मैन्युफैक्चर्ड सैंड की आपूर्ति कर रहे संतोष इंटरप्राइजेज के संचालक मनोज सिंघल ने बताया कि उन्होंने लार्सन एंड टूब्रो का यह पत्र पिछली तीन जुलाई को ही पुलिस आयुक्त को दिया था। जोगदंड ने बताया कि कानपुर स्थित नौबस्ता-हमीरपुर मार्ग को मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण का कार्य होने की वजह से दुर्घटना के मद्देनजर गत 27 जून से बंद कर दिया गया है। अगर इससे इतनी बड़ी समस्या हो रही है और कोई अन्य विकल्प नहीं मिलता है तो इसे जल्द ही दोबारा खोल दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य और आगामी त्योहारों के मद्देनजर नौबस्ता से घाटमपुर रोड पर मौजूद यातायात का बोझ कम करने के लिए हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को किसान नगर और चौडगरा के रास्ते गंतव्य की तरफ जाने के लिये कहा गया है।

उधर, अयोध्या में मंदिर निर्माण करा रहे राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने इस बारे में पूछे जाने पर पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि मामला राम मंदिर निर्माण का कार्य समय से पूरा नहीं होने से जुड़ा है, मिश्र ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है तो इस पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Previous Post

वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमें हुई फाइनल, टीम इंडिया का फुल शेड्यूल आया सामने

Next Post

शरद पवार की ओर से बुलाई गई बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं : अजित पवार

Next Post
अजित पवार को लेना पड़ा महंगा

शरद पवार की ओर से बुलाई गई बैठक की कोई कानूनी वैधता नहीं : अजित पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
  • रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In