• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
3 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट

3 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट

May 2, 2022
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित

July 3, 2026
 होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी

 होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी

July 3, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

July 3, 2026
गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

July 3, 2026
भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

July 3, 2026
अहमदाबाद में पति पर पत्नी का तेजाब हमला, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग

पति ने पत्नी को जबरन तेजाब पिलाकर हत्या, 16 वर्षीय साली से विवाह की थी योजना

July 3, 2026
विदेश में बैठकर भारत को प्रभावित करने का भ्रम, नितिन नवीन का तीखा प्रहार

नितिन नबीन का संगठनात्मक मिशन: यूपी और जम्मू-कश्मीर में नेताओं से करेंगे संवाद

July 3, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

‘अल्फा’ पब्लिक रिव्यू: एक्शन ने जीता दिल, पटकथा को लेकर असंतोष

July 3, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी के दामों में तेज़ी, सोना ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के पार

July 3, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

मानसून सत्र की तैयारी तेज, 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना

July 3, 2026
“परमाणु बम के बिना पाकिस्तान की कोई अहमियत नहीं”: सिंगापुर के पूर्व दूत का बयान

“परमाणु बम के बिना पाकिस्तान की कोई अहमियत नहीं”: सिंगापुर के पूर्व दूत का बयान

July 3, 2026
पीएम मोदी का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: एफटीए और निवेश पर होगी अहम बातचीत

पीएम मोदी का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा: एफटीए और निवेश पर होगी अहम बातचीत

July 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

3 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट

बद्रीनाथ में 15 हजार और केदारनाथ में 12 हजार लोग रोज कर सकेंगे दर्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 2, 2022
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
3 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री के खुलेंगे कपाट

देहरादून:उत्तराखंड की चारधाम धाम यात्रा मंगलवार, 3 मई से शुरू हो रही है। 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे। 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। यात्रा के पहले चरण में 45 दिनों तक चार धाम की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या निर्धारित की गई है।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक आने वाले 45 दिनों तक सीमित संख्या में भक्त चारधाम के मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। इस साल कोरोना जांच लेकर आने का प्रतिबंध नहीं है। कोरोना जांच लेकर आना ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन जरूरी रहेगा।

बद्रीनाथ धाम में हर रोज 15 हजार लोग, केदारनाथ धाम में 12 हजार लोग, गंगोत्री में सात हजार लोग और यमुनोत्री में 4 हजार लोग रोज दर्शन कर सकेंगे। यहां आने वाले सभी भक्तों को चारधाम मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही भक्त चारधाम यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

अगर कोई व्यक्ति भौतिक रूप से पंजीकरण कराना चाहता है तो हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़कोट, जानकीचट्टी, हीना, उत्तरकाशी, सोनप्रयाग, जोशीमठ, गौरीकुंड, गोविंद घाट और पाखी में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा भी रहेगा। इसके लिए हवाई जहाज की बुकिंग हेली सर्विस की वेबसाइट पर करानी होगी।

यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री और गंगा नदी का उद्गम स्थल है गंगोत्री। ये दोनों तीर्थ उत्तरकाशी जिले में हैं। शिव जी का 11वां ज्योतिर्लिंग केदारनाथ है। ये मंदिर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। देश और उत्तराखंड के चारधामों में से एक है विष्णु जी का बद्रीनाथ धाम। ये मंदिर चामोली जिले में है।

3 मई को खुलेगा यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री मंदिर समुद्रतल से 3235 मी. ऊंचाई पर है। यहां देवी यमुना का मंदिर है। यहीं यमुना नदी का उद्गम स्थल भी है। यमुनोत्री मंदिर टिहरी गढ़वाल के राजा प्रतापशाह ने बनवाया था। इनके बाद मंदिर का जिर्णोद्धार जयपुर की रानी गुलेरिया ने करवाया था।

3 मई को खुलेगा गंगोत्री धाम

गंगोत्री से गंगा नदी का उद्गम होता है। यहां देवी गंगा का मंदिर है। समुद्र तल से ये मंदिर 3042 मीटर की ऊंचाई पर है। ये स्थान जिला उत्तरकाशी से 100 किमी की दूर है। हर साल गंगोत्री मंदिर मई से अक्टूबर तक के लिए खोला जाता है। बाकी समय में यहां का वातावरण प्रतिकूल रहता है, इसीलिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस क्षेत्र में राजा भागीरथ ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। शिवजी यहां प्रकट हुए और उन्होंने गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर उसका वेग शांत किया था। इसके बाद इसी क्षेत्र में गंगा की पहली धारा भी गिरी थी।

6 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम

केदारनाथ उत्तराखंड के चार धामों में तीसरे नंबर पर है। ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में 11वां है और सबसे ऊंची जगह ज्योतिर्लिंग है। महाभारत काल में यहां शिवजी ने पांडवों को बेल के रूप में दर्शन दिए थे। ये मंदिर आदिगुरु शंकराचार्य ने बनवाया था। मंदिर करीब 3,581 वर्ग मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और गौरीकुंड से करीब 16 किमी दूरी पर है। ऐसा माना जाता है कि 8वीं-9वीं सदी में आदिगुरु शंकराचार्य ने मौजूदा मंदिर बनवाया गया था।

8 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम

बद्रीनाथ के संबंध में कथा प्रचलित है कि भगवान विष्णु ने इसी क्षेत्र में तपस्या की थी। उस समय महालक्ष्मी ने बदरी यानी बेर का पेड़ बनकर भगवान विष्णु को छाया दी थी और खराब मौसम में रक्षा की थी। लक्ष्मी जी के इस समर्पण से भगवान प्रसन्न हुए थे और उन्होंने इस जगह को बद्रीनाथ नाम से प्रसिद्ध होने का वर दिया था।

बद्रीनाथ धाम में विष्णुजी की एक मीटर ऊंची काले पत्थर की मूर्ति स्थापित है। आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था के अनुसार बद्रीनाथ मंदिर का मुख्य पुजारी दक्षिण भारत के केरल राज्य से होता है। ये मंदिर करीब 3100 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

Previous Post

खुद की पार्टी बनाएंगे प्रशांत किशोर,ट्विटर पर दिए संकेत

Next Post

पंजाब में डेढ़ करोड़ परिवारों को आटे की होगी होम डिलिवरी, भगवंत मान कैबिनेट ने दी मंजूरी

Next Post
पंजाब में फ्री बिजली के लिए हुई थी दिल्ली में मीटिंग, अब अफसरों संग स्कूल देखेंगे भगवंत मान

पंजाब में डेढ़ करोड़ परिवारों को आटे की होगी होम डिलिवरी, भगवंत मान कैबिनेट ने दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित
  •  होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी
  • अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी
  • गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार
  • भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In