• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

July 3, 2026
बच्चे का भविष्य खराब कर देती हैं पिता की ये आदतें

बच्चे का भविष्य खराब कर देती हैं पिता की ये आदतें

July 4, 2026
फेंगशुई टिप्स: घर में क्रिस्टल ट्री रखने के ये हैं बड़े फायदे

फेंगशुई टिप्स: घर में क्रिस्टल ट्री रखने के ये हैं बड़े फायदे

July 4, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 4 जुलाई 2026

July 4, 2026
तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित

July 3, 2026
 होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी

 होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी

July 3, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

July 3, 2026
गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

July 3, 2026
अहमदाबाद में पति पर पत्नी का तेजाब हमला, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग

पति ने पत्नी को जबरन तेजाब पिलाकर हत्या, 16 वर्षीय साली से विवाह की थी योजना

July 3, 2026
विदेश में बैठकर भारत को प्रभावित करने का भ्रम, नितिन नवीन का तीखा प्रहार

नितिन नबीन का संगठनात्मक मिशन: यूपी और जम्मू-कश्मीर में नेताओं से करेंगे संवाद

July 3, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

‘अल्फा’ पब्लिक रिव्यू: एक्शन ने जीता दिल, पटकथा को लेकर असंतोष

July 3, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी के दामों में तेज़ी, सोना ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के पार

July 3, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

मानसून सत्र की तैयारी तेज, 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना

July 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
भिक्षु साधना केन्द्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित, आचार्य तुलसी को याद कर गूंजा आध्यात्मिक वातावरण

जयपुर : श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केन्द्र में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवें आचार्य श्री तुलसी जी का 30वां महाप्रयाण दिवस श्रद्धा, तप और समर्पण के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालुजनों ने सामूहिक रूप से गुरु स्मरण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, जयपुर द्वारा मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” और मुनिश्री संभव कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। इसमें तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति, भिक्षु साधना केन्द्र समिति सहित अनेक धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुनिश्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने आचार्य श्री तुलसी के जीवन और कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि वे दीन-दुखियों और दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री तुलसी ने अहिंसा, करुणा और मानवता के आदर्शों को जीवन में उतारा तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए। उन्होंने आदिवासी, जनजाति एवं अनुसूचित समाज के उत्थान तथा अस्पृश्यता निवारण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुनिश्री ने आगे कहा कि आचार्य श्री तुलसी ने नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन किया, जिसने समाज में संयम, सदाचार और अनुशासन की चेतना जागृत की। इसके साथ ही उन्होंने ‘नया मोड़’ अभियान के माध्यम से नारी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया।

मुनिश्री संभव कुमार जी ने काव्यमय शैली में आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में नैतिक क्रांति के लिए अणुव्रत आंदोलन प्रारंभ किया। साथ ही मानसिक शांति हेतु प्रेक्षाध्यान और व्यक्तित्व निर्माण के लिए जीवन विज्ञान जैसे अभिनव उपक्रमों का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि आचार्य श्री तुलसी का जीवन निरभिमानता और निष्काम साधना का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने जैन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने और उसे व्यवहारिक जीवन मूल्यों से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल (सी-स्कीम व शहर) द्वारा तुलसी अष्टकम् का सुमधुर संगान किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके पश्चात विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं श्रद्धा भाव व्यक्त करते हुए आचार्य श्री तुलसी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में सामूहिक जप अनुष्ठान के साथ तप-प्रत्याख्यान एवं संघगान का आयोजन हुआ, जिसके साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

Previous Post

पति ने पत्नी को जबरन तेजाब पिलाकर हत्या, 16 वर्षीय साली से विवाह की थी योजना

Next Post

गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Next Post
गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

गुजरात-एमपी में बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चे का भविष्य खराब कर देती हैं पिता की ये आदतें
  • फेंगशुई टिप्स: घर में क्रिस्टल ट्री रखने के ये हैं बड़े फायदे
  • आज का राशिफल : 4 जुलाई 2026
  • तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथ के गणाधिपति का 30 महाप्रयाण दिवस समायोजित
  •  होटल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, वीडियो कॉल के दौरान घटना से सनसनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In