तो ऐसा होगा संजय दत्त और अरशद वारसी का किरदार
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, “स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही बनकर तैयार हुई है। फिल्म निर्माता तीसरे पार्ट में संजय दत्त और अरशद वारसी को कुख्यात गैंगस्टर – मजनू और उदय की भूमिका देने वाले हैं। वे कहानी में एक नया मोड़ लाने की योजना बना रहे हैं। ये जोड़ी पहले ही मुन्ना और सर्किट के रूप में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुकी है और अब एक नई फ्रेंचाइजी में पहले से ही हिट मजनू और उदय की जोड़ी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”
नाना पाटेकर और अनिल कपूर का क्यों हटाया?
सूत्र ने आगे कहा, “फिल्म की स्क्रिप्ट तय हो चुकी है और अगले साल जब अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे तब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।” लेकिन, जब सूत्र से ये पूछा गया कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर के बाहर होने का कारण क्या है? तब निर्माता के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “दोनों एक्टर्स और निर्माता के बीच फीस की वजह से मामला जम नहीं पाया”।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

