नई दिल्ली:बुधवार 26 जुलाई को कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि भारत और पाकिस्तान के बीच आयोजित होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लीग मैच को री-शेड्यूल किया जा सकता है। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कथित तौर पर खुलासा किया है कि तीन सदस्य देशों ने आईसीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से गुरुवार को अपने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीसीसीआई सचिव शाह ने पुष्टि की है कि आईसीसी के 3 पूर्ण सदस्यों द्वारा अपनी आपत्तियां व्यक्त करने के बाद विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शाह के हवाले से कहा गया, “तीन फुल मेंबर नेशन्स ने अपने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव के लिए आईसीसी को पत्र लिखा है।” इसके बाद कहा जा सकता है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच को भी 15 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है।
बोर्ड के सचिव जय शाह ने ये भी बताया, “हम विश्व कप मैचों के दौरान दर्शकों के लिए मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं।” बीसीसीआई का ये फैसला बहुत ही सराहनीय होगा, क्योंकि दर्शकों को मनमानी कीमतों पर पानी खरीदना पड़ता है। हालांकि, अक्टूबर-नवंबर में थोड़ा सा मौसम ठंडा होगा तो पानी की खपत भी कम होगी, लेकिन फिर भी ये सराहनीय कदम है।
जय शाह ने कहा है कि आने वाले 2-3 दिनों में विश्व कप 2023 के कार्यक्रम में बदलाव होने की उम्मीद है। स्थान नहीं बदला जाएगा, लेकिन तारीखें बदली जा सकती हैं। ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में ही मैच खेला जाएगा, लेकिन ये 15 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर को आयोजित हो सकता है। 15 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू हो रही हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

