• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से पर्यटन कारोबार ठप, 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान

हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से पर्यटन कारोबार ठप, 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान

July 30, 2023
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से पर्यटन कारोबार ठप, 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से पर्यटन कारोबार ठप, 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान

शिमला:बीते दिनों हुई बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केवल धर्मशाला में बारिश के कारण 6 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है, जो अभी और बढ़ सकता है क्योंकि कई विभागों से रिपोर्ट आनी बाकी है। हिमाचल प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन कारोबार की हिस्सेदारी 4.3 फीसदी के करीब है।

राज्य में लाखों लोगों का रोजगार पर्यटन कारोबार से ही चलता है। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुल्लू, मनाली, मंडी और लाहौल स्पीति में हुई तबाही की तस्वीरें सामने आने के बाद अब पर्यटक पहाड़ों का दीदार करने से बच रहे हैं।

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को पटरी पर वापस लौटाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश में व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सिंह ने कहा कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब पर्यटकों को हिमाचल आने के लिए डरने की जरूरत नहीं है। वे सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार प्रभावित होने के बाद कारोबारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार समय-समय पर वेदर बुलेटिन जारी करें, ताकि पर्यटकों की आमद हिमाचल में बढ़ सके। कुल्लू-मनाली और कसोल में हालांकि, नुकसान ज्यादा हुआ है। ऐसे में यहां सरकार के सामने भी व्यवस्था पटरी पर लौट आने की बड़ी चुनौती है। साथ ही पर्यटक भी इन इलाकों का रुख करने से बच रहे हैं।

पर्यटन कारोबारियों का तर्क है कि शिमला समेत अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि हिमाचल पर्यटन निगम के सभी होटलों में 15 सितंबर तक 50 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को कहा कि 24 जून को हिमाचल प्रदेश में दस्तक देने के बाद से मानसून ने अब तक 187 लोगों की जान ले ली है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, अब तक 34 लोग लापता हैं और 215 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 702 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसके अलावा 7161 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश और बाढ़ के कारण 241 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि 2218 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

प्राधिकरण ने कहा, “राज्य में अब तक 5620.22 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। राज्य में भूस्खलन की 72 घटनाओं के अलावा अचानक बाढ़ की 52 घटनाएं हुई हैं।” तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 650 से अधिक सड़कें बंद हैं। धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

Previous Post

15 अगस्त से शुरू होगा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में किया एलान

Next Post

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

Next Post
मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश
  • देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
  • ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”
  • ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्
  • नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In