• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 40 की गई जान; 200 घायल

July 30, 2023
दक्षिण सूडान में भीषण विमान हादसा, यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त; सभी 14 लोगों की मौत

दक्षिण सूडान में भीषण विमान हादसा, यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त; सभी 14 लोगों की मौत

April 27, 2026
भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, निवेश के नए द्वार खुले

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, निवेश के नए द्वार खुले

April 27, 2026
कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 27, 2026
प्रचार के आखिरी दिन बंगाल में बवाल, मिताली बाग के काफिले पर हमला

प्रचार के आखिरी दिन बंगाल में बवाल, मिताली बाग के काफिले पर हमला

April 27, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गिरिडीह में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, 17 लोग बीमार

April 27, 2026
सिंधू ने साझा किया भयावह अनुभव, घर लौटकर धन्यवाद जताया

पी. वी. सिंधु को विश्व बैडमिंटन महासंघ परिषद में मिली बड़ी जिम्मेदारी

April 27, 2026
चमत्कार के नाम पर हैवानियत: अशोक खरात का खौफनाक साम्राज्य बेनकाब

महिला से शोषण का आरोप, स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात जेल भेजा गया

April 27, 2026
सौरभ भारद्वाज

राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पर सियासत, आप नेता बोले- पार्टी ने दिलाई पहचान

April 27, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला, बोले- वैगनआर से आए और शीशमहल तक पहुंच गए

April 27, 2026
बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

बंगाल में मोदी का बड़ा दावा, अब शपथ ग्रहण में लौटूंगा

April 27, 2026
लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

लद्दाख मुद्दे के समाधान की दिशा में केंद्र की बड़ी पहल, 22 मई को अहम बैठक

April 27, 2026
बातचीत या दबाव—कहाँ खत्म होती है कूटनीति, कहाँ शुरू होता है टकराव?

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नई पहल, तीन चरणों में बातचीत का प्रस्ताव

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जोरदार धमाका, 40 की गई जान; 200 घायल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर

Image for representation

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक इस्लामी राजनीतिक दल के एक सम्मेलन में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया की एक खबर से मिली। ‘जियो न्यूज’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह विस्फोट बाजौर के खार में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ। बताया जाता है कि यह एक सुसाइड हमला था, जो इतने बड़े पैमाने पर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ा।

बड़ी संख्या में लोग घायल
पुलिस ने कहा कि इस विस्फोट में करीब 200 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने ‘डॉन’ समाचार पत्र को बताया कि पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और एकता की ताकत से इसके खतरे को खत्म करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खेलते हैं, वे इंसान कहलाने के लायक नहीं हैं।

शाम चार बजे की घटना
जेयूआई-एफ खैबर पख्तूनख्वा के प्रवक्ता अब्दुल जलील खान ने जियो न्यूज को बताया कि विस्फोट शाम करीब चार बजे उस समय हुआ जब मौलाना लईक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि सम्मेलन के दौरान जेयूआई-एफ एमएनए मौलाना जमालुद्दीन और सीनेटर अब्दुल रशीद भी मौजूद थे। उन्होंने पुष्टि की है कि मृतकों में जेयूआई-एफ की तहसील खार आमिर मौलाना जियाउल्लाह भी शामिल है। जिला इमरजेंसी अफसर ने साझा किया कि घायलों को तिमेरगारा और पेशावर भी स्थानांतरित किया जा रहा है।

बिलावल ने जताया दुख
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि संघीय और प्रांतीय सरकारों को आतंकवादियों के मददगारों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हुए बिलावल ने कहा कि आतंकवाद के षड्यंत्रकारियों को खत्म करने की जरूरत है। जमात-ए-इस्लामी के अमीर सिराजुल हक ने भी विस्फोट की निंदा की और कहा कि इसका उद्देश्य देश में अराजकता फैलाना था। उन्होंने कहा कि आतंकवादी तत्व और उनके मददगार अपनी नापाक महत्वाकांक्षाओं में सफल नहीं हो पाएंगे। हक ने सरकार से विस्फोट की तत्काल जांच कराने का भी अनुरोध किया।

Previous Post

तालिबानियों ने अब गिटार-तबला-स्पीकर जलाए, कहा- संगीत से भटक जाते हैं युवा, यह हराम

Next Post

दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश; दूसरे दिन भी पथराव, पुलिस बल देख भागे उपद्रवी

Next Post
जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बाहर से भी आए थे कुछ लोग, दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की साजिश; दूसरे दिन भी पथराव, पुलिस बल देख भागे उपद्रवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दक्षिण सूडान में भीषण विमान हादसा, यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त; सभी 14 लोगों की मौत
  • भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता, निवेश के नए द्वार खुले
  • कषायों के कारण आत्मा का होता है पतन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • प्रचार के आखिरी दिन बंगाल में बवाल, मिताली बाग के काफिले पर हमला
  • गिरिडीह में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, 17 लोग बीमार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In