इतनी हुई एडवांस बुकिंग
बुधवार यानी 26 जुलाई से ‘गदर 2’ के टिकट्स बिकना शुरू हो गए थे। लेकिन, कुछ चुनिंदा जगहों पर ही। लगभग पूरे देश में फिल्म की एडवांस बुकिंग कल यानी 30 जुलाई से शुरू हुई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती 14 से 15 घंटों के बीच में ही 15 प्रतिशत टिकट्स बुक हो गई हैं। एडवांस बुकिंग के शुरू होते ही धड़ाधड टिकट्स बिकने स्टार्ट हो गए हैं। फिल्म का सबसे ज्यादा क्रेज भोपाल, नागपुर, लखनऊ और जबलपुर जैसे शहरों में देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह तक फिल्म की लगभग 30 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गई थीं।
पहले दिन तोड़ सकती है रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और यह फिल्म पहले दिन तकरीबन 16 से 18 करोड़ कमा सकती है। हालांकि, वीकेंड पर यह कैसा परफॉर्म करेगी यह वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा। बता दें, सनी देओल, अमीषा पटेल, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा की यह फिल्म 11 अगस्त के दिन रिलीज होगी। इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

