नई दिल्ली:टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का मानना है कि सभी साथी खिलाड़ी काफी मेहनत करते हैं और किसी में भी किसी तरह का घमंड या ईगो नहीं है। हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा था कि मौजूदा भारतीय टीम के खिलाड़ियों में बहुत ईगो है और वह घमंडी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती जबकि वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर चल रही है और सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मैच आज खेला जाना है। तीसरे वनडे से पहले जब रविंद्र जडेजा से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब को आराम से दिया, लेकिन उनके जवाब में नाराजगी साफ झलक रही थी।
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने रविंद्र जडेजा से पूर्व क्रिकेटरों के बयानों से जुड़ा सवाल किया, जिस पर जडेजा ने कहा, ‘ऐसे बयान तब आते हैं, जब टीम इंडिया हारती है। पूर्व खिलाड़ी अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन टीम के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं है। टीम के अंदर कोई ईगो कोई घमंड नहीं है। हर एक खिलाड़ी कड़ी मेहनत करता है, हर एक खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा करना चाहता है।’ टीम इंडिया ने पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में काफी एक्सपेरिमेंट किए हैं। इसको लेकर रविंद्र जडेजा ने बताया कि इसके पीछे टीम मैनेजमेंट की क्या मंशा है।
जडेजा ने कहा, ‘कप्तान और टीम मैनेजमेंट को पता है कि क्या कॉम्बिनेशन चाहिए, उन्हें पता है कि किस तरह का प्लेइंग XI होना चाहिए। हम पहले ही फैसला ले चुके हैं कि एशिया कप में हमारा क्या कॉम्बिनेशन होने वाला है। यह सीरीज एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले ही सीरीज है, जहां हम नए एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं, नए कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर सकते हैं। जब हम एशिया कप या वर्ल्ड कप में खेलने उतरेंगे, तो हम यह एक्सपेरिमेंट नहीं कर पाएंगे। यह अच्छी बात है कि हमें टीम का मजबूत पक्ष पता चल जाएगा और साथ ही टीम का बैलेंस भी।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

