• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मंदिर में 2500 लोग, बाहर उपद्रवियों की भीड़; रक्षक बनीं अफसर ममता सिंह की खूब तारीफ

मंदिर में 2500 लोग, बाहर उपद्रवियों की भीड़; रक्षक बनीं अफसर ममता सिंह की खूब तारीफ

August 1, 2023
अमेरिकी सेना

जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा

May 1, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मंदिर में 2500 लोग, बाहर उपद्रवियों की भीड़; रक्षक बनीं अफसर ममता सिंह की खूब तारीफ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 1, 2023
in मुख्य समाचार, हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
मंदिर में 2500 लोग, बाहर उपद्रवियों की भीड़; रक्षक बनीं अफसर ममता सिंह की खूब तारीफ

नूंह:हरियाणा के नूंह में बृजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा ने चार लोगों की जान ले ली है, जबकि करीब 50 लोग जख्मी हुए हैं। 100 से अधिक गाड़ियों को फूंक दिया गया तो दंगाइयों के तांडव ने लाखों लोगों को खौफ में ला दिया है। पूर्व नियोजित यात्रा पर हुए हमले और इसके बाद हिंसा को काबू करने में हुई देरी को लेकर हरियाणा सरकार और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हरियाणा पुलिस की एडीजीपी ममता सिंह की खूब तारीफ भी हो रही है। जिस तरह एक मंदिर में फंसे 2500 से अधिक लोगों को उन्होंने दंगाइयों से बचाया उसको लेकर हरियाणा सरकार ने भी उनकी तारीफ की है। गृहमंत्री अनिल विज ने उन्हें दिलेर बताया।

मेवात के नल्लहड़ में शिवजी का प्राचीन मंदिर है। पहाड़ी से घिरे मंदिर में ही शोभायात्रा पहुंचनी थी। बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर के अंदर मौजूद थे और यात्रा के यहां पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच उपद्रव शुरू हो गया। प्रशासन ने सैकड़ों लोगों को यहां रोककर रखा। यदि लोग उस समय बाहर जाते तो दंगाइयों का निशाना बन सकते थे। मंदिर के बाहर करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर कई गाड़ियों को आग के हवाल कर दिया गया। इस बीच हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद लोगों को मंदिर से सुरक्षित निकालने का मिशन शुरू किया गया। एडीजीपी ममता सिंह की अगुआई में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को सुरक्षित निकाला गया।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, ‘कल जब मंदिर में बहुत बड़ी संख्या में लोगों को बंदी बना लिया गया। वहां से निकलना बहुत मुश्किल था। अंदर से जिम्मेदार लोगों ने मुझे गूगल लोकेशन भेजी। मैंने प्रशासन को कहा तो ममता सिंह ने बड़ी दिलेरी के साथ पुलिस फोर्स को लीड किया। वहां तक जाना काफी कठिन था। लेकिन वह पहुंचीं वहां तक और लोगों को बंधन से मुक्त कराया।’ इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। ममता सिंह पुलिस फोर्स के सुरक्षा घेरे में लेकर निकलती दिख रही हैं। महिलाओं ने मुसीबत से निकलने के बाद पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहा।

ममता सिंह 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय हरियाणा पुलिस में एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर पुलिस सेवा में आईं ममता सिंह की गिनती हरियाणा के तेज तर्रार अफसरों में होती है। कानून-व्यवस्था को लेकर उनके तेवर बेहद सख्त रहे हैं। बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से निपटने को लेकर भी वह सुर्खियों में रह चुकी हैं।

Previous Post

कपिल देव के घमंड वाले बयान पर बिफरे रविंद्र जडेजा, कहा- अपनी बात रखो लेकिन टीम में ऐसा कुछ नहीं है

Next Post

तय समय पर ही रिलीज होगी ‘ओएमजी 2’

Next Post
सिनेमा हॉल में रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’

तय समय पर ही रिलीज होगी 'ओएमजी 2'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा
  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In