नई दिल्ली:अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ तय समय पर ही रिलीज होगी। यानी अमित राय के निर्देशन में बनी ‘ओह माई गॉड 2’ 10 दिन बाद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात तो ये है कि सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सेंसर बोर्ड की रिव्यूइंग कमेटी ने फिल्म के कुछ सीन्स, डायलॉग्स और कैरेक्टर में संशोधन करने के लिए कहा।
फिल्म को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “यूए सर्टिफिकेट देने से पहले रिव्यूइंग कमेटी बहुत सारे कट्स लगाने के लिए कह रही थी। लेकिन, मेकर्स फिल्म के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने एडल्ट सर्टिफिकेट को कबूल लिया। ताकि फिल्म के साथ भी समझौता न हो और सेंसर बोर्ड का भी मान रख लिया जाए।”
कब आएगा ट्रेलर?
‘ओएमजी 2’ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अब मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। ओएमजी 2 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट नहीं होगा। इसका ट्रेलर सीधे सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा।
गदर 2 से होगा क्लैश
यानी अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सीधे टक्कर लेगी। यूं तो ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’, दोनों ही फिल्में अलग-अलग विषय पर बनी हैं। लेकिन, ये देखना दिलचस्प होगा कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन-सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

