नई दिल्ली:सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गदर-2’ को सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म में टोटल 10 जगह कट लगाए गए हैं जिसके बाद मेकर्स सेंसर बोर्ड से यह सर्टिफिकेट लेने में कामयाब रहे। फिल्म से दंगों वाला सीन हटाया गया है जिसमें लोगों को ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते दिखाया गया था, वहीं ‘शिव तांडव’ वाला एक सीन भी बदला गया है और उसकी जगह पर ‘अखंड है.. वो वो संग है’ वाला सॉन्ग डाला गया है। फिल्म में कुछ जगहों से गालियां हटाई गई हैं।
फिल्म से डिलीट किए गए ये कुछ सीन
इसके अलावा जिस जगह ‘तिरंगे’ शब्द इस्तेमाल किया गया था वहां उसे बदलकर ‘झंडे’ कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अन्य कई डायलॉग भी बदले गए हैं जिनमें भागवद गीता और कुरान का जिक्र करने वाला एक डायलॉग शामिल है। TOI की एक रिपोर्ट के मुातबिक फिल्म में एक जगह पर डिफेंस मिनिस्टर का संबोधन गलत ढंग से किया गया था जिसे बदलकर ‘रक्षा मंत्री’ कर दिया गया है।
गदर-2 का रन टाइम कितना होगा?
फिल्म में कुछ सीन ऐसे भी हैं जिनके लिए सेंसर बोर्ड ने डॉक्यूमेंट्री प्रूफ मांगे हैं। इनमें 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध समेत कई सीन शामिल हैं। इनमें मंत्रों और श्लोकों के उच्चारण वाले कुछ सीन भी शामिल हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से पहले A सर्टिफिकेट मिल रहा था, लेकिन मेकर्स चाहते थे कि उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। अब कई सीन्स में कट लगाने के बाद फाइनली मेकर्स को UA सर्टिफिकेट मिल गया है। एडिटिंग के बाद अब फिल्म का कुल रन टाइम 2 घंटे 50 मिनट का है।
अक्षय कुमार-सनी देओल की टक्कर
मालूम हो कि अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म गदर-2 के साथ है। OMG-2 और गदर-2, दोनों ही फिल्में एक डेट पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरण पर है। ‘गदर-2’ का ट्रेलर जहां पहले ही रिलीज किया जा चुका है, वहीं OMG-2 के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर अब 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

