नई दिल्ली:टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार फैन्स को बेसब्री से है। साल 2022 के अंत में ऋषभ पंत न्यू ईयर मनाने के लिए खुद गाड़ी चलाकर अपने घर जा रहे थे और इस दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया था। ऐसा लग रहा था कि पंत को फिट होने में कम से कम एक साल का समय लग जाएगा, लेकिन फिलहाल उनकी रिकवरी काफी अच्छी तरह हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम इस दौरान पंत के साथ लगी हुई है और इस स्टार क्रिकेटर को जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट करना चाहती है। पंत इन दिनों बेंगलुरु के नैशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) में है और पूरी फिटनेस हासिल करने के सफर में एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ऋषभ पंत नेट्स पर करीब 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना करने लगे हैं।
रेवस्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक पंत ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंदों का सामना किया और इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपिंग का भी अभ्यास शुरू कर दिया है। पंत की टीम इंडिया में वापसी कब तक होगी? इस पर सस्पेंस हालांकि अभी भी बना हुआ है। टीम इंडिया को अगले दो-तीन महीनों में एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स खेलने हैं।
एशिया कप 2023 तक तो पंत की वापसी नामुमकिन सी नजर आ रही है, जबकि वर्ल्ड कप 2023 में भी वह वापसी कर पाएंगे, इसकी उम्मीद फिलहाल कम ही नजर आ रही है। पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में ईशान किशन ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश की है। एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाना है, जबकि 5 अक्टूबर से आईसीसी वर्ल्ड कप खेला जाएगा। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत को ही करनी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

