नई दिल्ली:भारत का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल, 2022 में 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक और रसायन उत्पादों जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से अप्रैल में निर्यात में जबरदत वृद्धि हुई है।
आयात में बढ़ोतरी: मंत्रालय के अनुसार, पिछले माह के दौरान देश का आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल, 2022 में व्यापार घाटा बढ़कर 20.07 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 15.29 अरब डॉलर पर था।
बीते वित्त वर्ष का हाल: बता दें कि पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मार्च, 2022 में देश ने 40 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक महीने में निर्यात का सर्वोच्च स्तर है। इसके पहले मार्च, 2021 में निर्यात का आंकड़ा 34 अरब डॉलर रहा था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
