मुंबई:बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म की बात चलती रहती है। पिछले कुछ सालों में यह चर्चा और तेज हुई है। ऐसा नहीं है कि हर स्टारकिड का करियर चल ही निकलता है। कई सेलब्स रहे हैं जिन्होंने कुछ फिल्में कीं और फिर वे पर्दे से गायब हो गए। ऐसी ही एक्ट्रेस हैं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी। उन्होंने 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया इसमें उनके साथ सूरज पंचोली थे। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इसके 2 साल बाद उनकी एक और फिल्म मुबारकां आई और यह भी फ्लॉप रही। फिल्मों के नहीं चलने से अथिया का करियर भी आगे नहीं बढ़ पाया।
4 साल से नहीं आई कोई फिल्म
अथिया आखिरी बार 2019 में फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में दिखाई दीं। बीच में उन्होंने फिल्म ‘नवाबजादे’ में कैमियो किया। इस तरह उन्होंने करियर में कुल 4 फिल्में ही कीं और चारों ही फ्लॉप हो गईं। उनकी अगली फिल्म फुटबॉलर अफशान आशिक की बायोपिक फिल्म ‘होप सोलो’ है। अथिया इसमें लीड करती दिखाई देंगी।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
जनवरी 2023 में अथिया ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उन्होंने अपनी लव स्टोरी को छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब वे थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गए। सोशल मीडिया पर अथिया और केएल राहुल की तस्वीरें वायरल हो गईं। करीब 3 साल डेट करने के बाद सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर वे शादी के बंधन में बंधे।
होटल से लेकर रियल स्टेट का बिजनेस
सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना-पहचना नाम हैं। इसके साथ ही वह एक सफल बिजनेसमैन हैं। मुंबई में उनका में Mischief Dining Bar और H20 नाम के बार और रेस्टोरेंट है जहां अक्सर सेलिब्रिटीज पहुंचंते हैं। इसके अलावा साउथ में उनके होटल हैं। सुनील शेट्टी रियल स्टेट का भी बिजनेस करते हैं। उनकी पत्नी माना की इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी संभालती हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
