डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है। 7 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया।
तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर ईंधन कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार देशभर में पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगा।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू बाजार में ईंधन के दाम स्थिर रहने से वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हो सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत