डेस्क : अभिनेत्री आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार में रिलीज के चौथे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म का कारोबार सोमवार को काफी प्रभावित हुआ और कमाई में करीब 70 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया था। फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई, लेकिन सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन घरेलू बाजार में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 37 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, वीकेंड के मुकाबले सोमवार की कमाई में आई गिरावट ने फिल्म के निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है।
फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही कई सफल फिल्में शामिल हैं।
फिल्म की आगे की कमाई अब दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फिल्म आने वाले दिनों में अपनी पकड़ बनाए रखती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत