चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज यहां राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य में धान की सीधी बिजाई को लेकर चर्चा की गई और राज्य सरकार के इस बारे में उठाए गए कदम को मंजूरी दी गई। इसके साथ चंडीगढ़ – मोहाली बार्डर पर किसानों के मोर्चा लगाने के मुद्दे पर भी विचार -विमर्श हुआ। बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
राज्य कैबिनेट की बैठक में किसानों से अपील की गई कि वे धान की सीधी बिजाई करेंं। इससे पानी की बचत होगी और पंजाब में नीचे गिर रहे भूजल स्तर मेंं सुधार करने में मदद मिलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी।
भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा- आज मंत्रियों के साथ कैबिनेट की अहम बैठक हुई। आइए पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सीधी बुवाई को अपनाएं, अपने साथी किसानों को भी प्रेरित करें। आइए जमीन और पानी बचाने के लिए लड़ें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

