• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बिलेनियर लिस्ट में उथल-पुथल: एलन मस्क ने दौलत और रुतबा दोनों गंवाया

बिलेनियर लिस्ट में उथल-पुथल: एलन मस्क ने दौलत और रुतबा दोनों गंवाया

March 5, 2024
‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन

July 7, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर

July 7, 2026
अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

July 7, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

July 7, 2026
पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

July 7, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच अस्थायी शांति, ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध का समाधान अब पहले से ज्यादा करीब

July 7, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी – ‘समझौता करो, वरना सब खत्म हो जाएगा’

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

बिलेनियर लिस्ट में उथल-पुथल: एलन मस्क ने दौलत और रुतबा दोनों गंवाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 5, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिलेनियर लिस्ट में उथल-पुथल: एलन मस्क ने दौलत और रुतबा दोनों गंवाया

नई दिल्ली। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल हुई है। जेफ बेजोस ने एलन मस्क से दुनिया के सबसे रईस का ताज छीन लिया है। एलन मस्क की संपत्ति में सोमवार को 17.6 अरब डॉलर की सेंध लगने से उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी छिन गई। अब 200 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ जेफ बेजोस पहले नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क अब 198 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इनके पास 197 अरब डॉलर की दौलत है।

क्यों मस्क की संपत्ति में लगी सेंध: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर सोमवार को औंधेमुंह गिर गए। टेस्ला इंक सोमवार को 7.16 पर्सेंट टूटकर 188.14 डॉलर पर आ गया है। मस्क की दौलत का एक बड़ा हिस्सा टेस्ला के शेयरों से भी आता है।

इस गिरावट का असर सीधे मस्क के नेटवर्थ पर पड़ा। इस साल अबतक टेस्ला के शेयर करीब 25 पर्सेंट तक टूट चुके हैं। यही वजह है कि एलन मस्क इस साल अबतक 31.3 अरब डॉलर गंवाकर लूजर की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। दूसरी ओर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर बेजोस की संपत्ति में इस साल काफी उछाल देखने को मिला है। उनकी संपत्ति में 23 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।

कमाई में नंबर वन पोजीशन पर मार्क जुकरबर्ग

इस साल कमाई में नंबर वन पोजीशन पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग ने महज 64 दिन में ही 50.7 अरब डॉलर कमा चुके हैं। दुनिया के चौथे नंबर के इस रईस के पास अभी 179 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवें नबर पर बिलगेट्स हैं। इनकी संपत्ति भी इस अवधिक के दौरान 8.88 अरब डॉलर बढ़कर 150 अरब डॉलर हो गई है।

अपनी संपत्ति में इस साल 12.6 अरब डॉलर जोड़ने वाले स्टीव बाल्मर ब्लूमबर्ग बिलेनियर  इंडेक्स में छठे नंबर पर है और इनके पास कुल दौलत 143 अरब डॉलर की है। वॉरेन बफेट इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। इनका नेटवर्थ 133 अरब डॉलर है और इस साल बफेट ने 13.4 अरब डॉलर कमाए हैं।

आठवें स्थान पर 129 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिशन हैं। इनके नेटवर्थ में इस साल अब तक 6.26 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जबकि, नौवें पोजीशन पर लैरी पेज हैं, जिनकी संपत्ति इस साल 4.09 अरब डॉलर कम होकर 122 अरब डॉलर रह गई है। सर्गी ब्रिन ने भी इस साल 3.76 अरब डॉलर गंवाए हैं। दसवें स्थान पर काबिज इस शख्स के पास अभी 116 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

इस साल के टॉप गेनर में अडानी-अंबानी भी: इस साल के टॉप गेनर की लिस्ट में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का भी नाम है। जेफ बेजोस के बाद सबसे अधिक दौलत बनाने वालों में अडानी का नंबर है। कमाई की इस लिस्ट में अडानी पांचवें नंबर पर हैं।

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर काबिज अडानी ने इस साल 19.2 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ा है। अब उनके पास 104 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी कमाई के मामले में अडानी से दो पायदान नीचे और अमीरी में एक पायदान ऊपर हैं। दुनिया के अरबपतियों में 11वें पोजीशन पर काबिज अंबानी कमाई में सातवें नंबर पर हैं। इस साल उनकी दौलत में 18.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब उनके पास 115 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

 

Previous Post

पथिराना ने पहले ओवर में दिए बस 2 रन, पर अगले 3 ओवरों में हुआ बुरा हश्र

Next Post

सलमान खुर्शीद की पत्नी पर हेराफेरी के आरोप, ED ने की इतनी संपत्ति अटैच

Next Post
सलमान खुर्शीद की पत्नी पर हेराफेरी के आरोप, ED ने की इतनी संपत्ति अटैच

सलमान खुर्शीद की पत्नी पर हेराफेरी के आरोप, ED ने की इतनी संपत्ति अटैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की बीमारी…’ राजस्थान में तबादले के लिए सवा लाख आवेदन
  • राम मंदिर दान पेटी से चोरी पर SIT रिपोर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की खामियां भी उजागर
  • अन्ना बनाम नई युवा राजनीति? अभिजीत दीपके के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा
  • जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी
  • मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In