• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

March 22, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली:चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए सबसे ज्यादा चंदा मिला है। हाल में जारी डिटेल से ये भी सामने आ चुका है कि किस कंपनी ने किस पार्टी को कब और कितना पैसा दिया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा है कि उसे उसकी ताकत के हिसाब से चंदा मिला है। इस बीच पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी को जो चंदा मिला वह संसद में उसकी ताकत के हिसाब से मिला। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस के पास संसद में केवल 9% सांसद हैं लेकिन फिर भी उसे 1,400 करोड़ रुपये से अधिक मिले। उन्होंने कहा, “लोकसभा में बीजेपी के 303 सांसद हैं, जो कुल सांसदों की संख्या का 55% है। कांग्रेस के 48 सांसद हैं यानी 9% सांसद कांग्रेस के हैं। डीएमके के 24 और टीएमसी के 22 सांसद हैं।”

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “जनता को यह जानकर आश्चर्य होगा कि बीजेपी को लगभग 6,000 करोड़ रुपये, टीएमसी को लगभग 1,400 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 1,400 करोड़ रुपये से अधिक मिले। इससे यह सवाल उठता है कि केवल 9% सांसदों वाली पार्टी को 1,400 करोड़ रुपये के बांड कैसे मिले।”

बता दें कि इलेक्टोरल बॉन्ड की सबसे बड़ी लाभार्थी भारतीय जनता पार्टी है। इसे मेघा इंजीनियरिंग, फ्यूचर गेमिंग और रिलायंस से संबंधित क्विक सप्लाई जैसे कई कोरपोरेट समूहों एवं व्यक्तियों से चंदा मिला है। पार्टी को इलेक्टोरल बॉन्ड से पिछले चार सालों में 6000 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है।

संबित पात्रा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि इलेक्टोरल बॉन्ड का प्राथमिक उद्देश्य चुनावी खर्चों में काले धन पर अंकुश लगाना और चुनावी सुधारों में सुधार करना है। पात्रा ने कहा, “संसद में चर्चा के दौरान, कांग्रेस ने इलेक्टोरल बॉन्ड का समर्थन किया। हालांकि, आज, अपनी हार को सामने देखते हुए, कांग्रेस इन्हीं इलेक्टोरल बॉन्ड और चुनाव आयोग को दोषी ठहरा रही है।”

चुनाव आयोग द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने से एक दिन पहले, अमित शाह ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि भाजपा ने कॉरपोरेट्स को ईडी और आईटी विभाग से धमकी दिलवाकर इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चंदा लिया। उन्होंने कहा कि 90% पैसा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आया था।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भाजपा को हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग ने 584 करोड़ रुपये, क्विक सप्लाई ने 395 करोड़ रुपये और फ्यूचर गेमिंग ने 100 करोड़ रुपये चंदा दिया। मेघा इंजीनियरिंग को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वास्ते कई ठेके मिले। भाजपा को केवेंटर्स फुड पार्क, एमकेजी इंटरप्राइजेज और मदनलाल लिमिटेड से भी 346 करोड़ रुपये चंदा मिला।

तीनों कंपनियों का पता कोलकाता में एक ही है। वेदांता ने पार्टी को 226 करोड़ रुपये और हल्दिया इनर्जी ने 81 करोड़ रुपये चंदा दिया। वेदांता ने कांग्रेस को भी 125 करोड़ रुपये चंदा दिया। इस विपक्षी दल को वेस्टर्न यूपी पावर एंड ट्रांसमिशन, एमकेजे इंटरप्राइजेज और यशोदा सुपर स्पेलियटी हॉस्पीटल्स से भी चंदा मिला। भाजपा को भी वेस्टर्न यूपी पावर एंड ट्रांसमिशन कंपनी से 80 करोड़ रुपये और वेलस्पुन से 42 करोड़ रुपये चंदा मिला।

Previous Post

कौन खुश और कौन दुखी; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर

Next Post

संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

Next Post
संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश - साध्वी निखिलशीलाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In