• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

March 22, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर मध्य प्रदेश

संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

जीवन लाल जैन रिपोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2024
in मध्य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
संयम जीवन में प्रवेश करों धारों निर्ग्रन्थ मुनि वेश – साध्वी निखिलशीलाजी

थांदला: जैन दर्शन में संयम को मोक्ष पाने का राज मार्ग कहा गया है हालांकि इस राज मार्ग पर चलने की हिम्मत कुछ विरली ही आत्मा कर पाती है । ऐसी ही एक मुमुक्षु आत्मा रतलाम निवासी श्रेयांश चौरड़िया के सत्कार बहुमान का शुभ अवसर थांदला श्रीसंघ को प्राप्त हुआ । थांदला संघ ने सामूहिक नवकारसी के बाद श्रेयांश भैया की जय जयकार करते हुए जयकार यात्रा निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय पौषध भवन पर विराजित साध्वी मंडल के सानिध्य में संयम अनुमोदना सभा में परिवर्तित हो गई ।
दीक्षार्थी भाई के संयम अनुमोदना में उपस्थित धर्मात्माओं को सम्बोधित करते हुए पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा. ने कहा कि भव्य वातावरण में हाथी घोड़ों के साथ धूम धाम से दुल्हें राजा कि बारात निकल रही थी तभी दुल्हें के कानों में मरण भय से पीड़ित मूक पशुओं का आक्रन्दन सुनाई दिया उनका विवेक जागृत हुआ कि संसार की शुरुआत आश्रव से हो रही है तो आगे क्या होगा …? बस वही से उन्होंनें सभी प्राणियों को अभयदान देते हुए छःकाय प्रतिपाल बनने का निर्णय ले लिया । अनुपम साधना मार्ग को अपना कर वासुदेव श्रीकृष्ण के चचेरे भाई वे हमारे 22वें तीर्थंकर परम आराध्य भगवान अरिष्ट नेमिनाथ बन गए और धर्म की प्रभावना करते हुए यही मार्ग सबको बताया । श्रेयांस भैया को भी परिवार ऐसे ही बंधन में बांधनें के प्रयास कर रहे थे किंतु जिनके मन में दृढ़ वैराग्य भाव होते है वे बंधन से निकल जाते है । जैनाचार्य पूज्य श्री उमेश मुनिजी की प्रार्थना अब जय हो अपनी अपनी भी का आलम्बन लेते हुए पूज्याश्री ने कहा कि अपने को जो व्यवहार प्रिय लगे वैसा ही व्यवहार हमें सबसे करना चाहिए । जीवन में जब भी वैराग्य भाव आये उसे पुष्ट करते रहे तो एक दिन हम भी ऐसी ही भव्यता को प्राप्त कर सकते है व फिर अपनी भी जय जयकार होने लगती है । पूज्या श्री प्रियशीलाजी म.सा. ने कहा कि आध्यात्म सार में वैराग्य भाव आने के तीन कारण बताए है जो मिथ्यात्व आदि 5 कारण रूप भव भ्रमण के जंतुओं से अरुचि, विषयों से अरुचि व संसार की असारता का ज्ञान है । संसार की तुलना शमशान से करते हुए पूज्याश्री ने कहा कि श्मशान कि तरह संसार में तृष्णा का गड्ढा कभी भरता नही, यहाँ ही शोक रूपी अग्नि जलती ही रहती है फिर अपयश की राख भी आपकी कितनी भी अच्छाई हो उड़ती ही रहती है ऐसे में ज्ञानी जनों ने वैराग्य भाव को प्राप्त कर मोक्ष के सुख को शाश्वत बतलाया है । इस अवसर पर पूज्याश्री दीप्तिजी म.सा. ने मंगल स्तवन के माध्यम से संयम की अनुमोदना की । धर्म सभा में श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली ने सकल संघ कि ओर से दीक्षार्थी भाई श्रेयांश को उनके आगामी संयम जीवन की खूब खूब अनुमोदना कर मंगल कामना व्यक्त की । थांदला संघ कि ओर से संघ के पूर्वाध्य नगीनलाल शाहजी, रमेशचन्द्र चौधरी, प्रकाशचंद्र घोड़ावत, महेश व्होरा, जितेंद्र घोड़ावत, भरत भंसाली, कोषाध्यक्ष संतोष चपड़ौद, ललित जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि लोढ़ा, चर्चिल गंग, संदीप शाहजी व धर्मलता महिला मंडल कि ओर से अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा घोड़ावत, गरिमा श्रीश्रीमाल, किरण श्रीश्रीमाल, मूर्ति पूजक संघ कि ओर से कमल पीचा, तेरापंथ सभा से अरविंद रुनवाल आदि सहित अन्य संस्थाओं ने मुमुक्षु को शाल माला व अभिनन्दन पत्र व गुरुदेव का साहित्य भेंट कर बहुमान किया । सभा का संचालन संघ सचिव प्रदीप गादिया ने व प्रवक्ता पवन नाहर ने आभार माना ।

दीक्षार्थी भाई श्रेयांश ने संयम अनुमोदना में उनके बहुमान के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि धर्म नगरी थांदला में अनेक महा पुरूषों ने दीक्षा ली है व आगे भी लेंगें ऐसे में उनके आगे कुछ कहने की आवश्यकता नही है । फिर भी कई लोग मुझसे पूछते है कि आपको वैराग्य कैसे आया तो मुझे समझ नही आया कि इसका क्या जवाब दू क्योंकि वैराग्य तो आत्मा का स्वभाव ही है । एक रूपक प्रस्तुत करते हुए मुमुक्षु भाई ने कहा कि यदि आपको पता चले कि आपके रास्तें में आगे चोर है जो आपको मारपीट कर आपके पास की सभी धन सामग्री चुरा लेंगे जिससे बचने के लिए सब पहले ही रख दो तो आगे वह सुरक्षित मिल जाएगी तो आप क्या करेंगें । यह धन – वैभव – परिवार सब छूटने ही वाला है इसलिए इसका स्वेच्छा से त्याग बाद के दुःख से बचने का सरल उपाय है फिर भगवान की वाणी पर भरोसा ही वैराग्य भाव को दृढ़ बनाता है । श्रेयांश ने कहा कि आप सभी इसी मार्ग पर चले व मुझे भी 28 अप्रैल को रतलाम में जिन शासन गौरव पूज्य श्री उमेश मुनिजी “अणु” के अंतेवासी शिष्य बुद्ध पुत्र पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनि जी व अन्य संत सतियो के सानिध्य में मेरी दीक्षा में आकर मेरे आत्म लक्ष्य प्राप्ति का मंगल आशीर्वाद प्रदान करें ।
श्रेयांश ने संयम अनुमोदना के लिए दिया धन्यवाद !

Previous Post

हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

Next Post

अरविंद केजरीवाल ने खुद वापस ले ली सुप्रीम कोर्ट से अर्जी, ईडी की ओर से गिरफ्तारी को दिया था चैलेंज

Next Post
राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड खड़े नहीं हो सकते केजरीवाल, वीडियो शेयर कर बीजेपी ने लगाया आरोप

अरविंद केजरीवाल ने खुद वापस ले ली सुप्रीम कोर्ट से अर्जी, ईडी की ओर से गिरफ्तारी को दिया था चैलेंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In