• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपी: 11 सीटों को सुलझाने में जुटी BJP, रायबरेली-मैनपुरी में बदला प्लान

यूपी: 11 सीटों को सुलझाने में जुटी BJP, रायबरेली-मैनपुरी में बदला प्लान

March 27, 2024
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

यूपी: 11 सीटों को सुलझाने में जुटी BJP, रायबरेली-मैनपुरी में बदला प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपी: 11 सीटों को सुलझाने में जुटी BJP, रायबरेली-मैनपुरी में बदला प्लान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए 400 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी भाजपा बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने में राजनीतिक तथा सामाजिक समीकरणों के पेच सुलझाने में जुटी है। इनमें यूपी की रायबरेली और मैनपुरी समेत एक दर्जन सीट शामिल हैं, जहां भाजपा उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही है। रायबरेली में वह कांग्रेस के उम्मीदवार का इंतजार कर रही है कि वहां पर गांधी परिवार से कोई उम्मीदवार आता है या नहीं।

भाजपा यूपी में लोकसभा की 75 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। उसने पांच सीट सहयोगी दलों को दी हैं। दो सीट पर अपना दल जबकि दो पर रालोद लड़ रहा है। एक सीट सुभासपा को दी है। निषाद पार्टी का दो उम्मीदवार भाजपा के चुनाव चिह्न पर लड़ेगा। भाजपा ने अब तक 63 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। बाकी बची 12 सीट पर पार्टी सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के साथ दूसरे दलों के उम्मीदवारों पर भी नजर बनाए हुए है।

जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी है, उनमें रायबरेली, मैनपुरी, कैसरगंज, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बलिया, भदोही, देवरिया, कौशाम्बी, गाजीपुर, मछली शहर एवं फूलपुर शामिल है। रायबरेली गांधी परिवार से जुड़ी सीट रही है। अभी यहां से सोनिया गांधी सांसद हैं, लेकिन इस बार वह चुनाव नहीं लड़ेगी। ऐसे में गांधी परिवार से प्रियंका गांधी या राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं या नहीं, इस पर भाजपा की नजर है। हालांकि, राहुल गांधी की वायनाड से उम्मीदवारी घोषित हो चुकी है। भाजपा में जिन नामों की चर्चा है, उनमें मनोज पांडे, दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।

कैसरगंज सीट मौजूदा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह की है। विवादों में रहे सिंह को पार्टी इस बार टिकट नहीं देना चाहती है। उनके परिवार को टिकट देने पर भी असमंजस है। ऐसे में भाजपा को विपक्ष से ज्यादा अपने अंदरूनी संकट का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है। मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मौजूदा सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में है। सपा के इस गढ़ को भेद पाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। भाजपा यहां पर शाक्य समुदाय के नेता पर दांव लगा सकती है।

फिरोजाबाद में राजपूत उम्मीदवार पर मंथन
फिरोजाबाद में अभी भाजपा के चंद्रसेन सिंह जादौन सांसद हैं। सपा ने यहां से पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को उतारा है। भाजपा चंद्रसेन जादौन को लेकर ऊहापोह में है। जादौन भी खुद के या अपने बेटे के टिकट के लिए लगे हुए हैं। भाजपा यहां पर ओबीसी या राजपूत प्रत्याशी पर मंथन कर रही है। प्रयागराज से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी वर्तमान सांसद हैं। भाजपा इस बार बदलाव के मूड में है।

बलिया, देवरिया में बदलाव की संभावना
बलिया से अभी भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हैं। यहां पर भी बदलाव की संभावना है। भाजपा से नीरज शेखर एवं अन्य नामों पर भी विचार किया गया है। भदोही से वर्तमान में रमेश चंद्र बिंद भाजपा सांसद है। सपा ने यह सीट टीएमसी को दी है। टीएमसी के टिकट पर ललितेशपति त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा यहां पर भी सामाजिक समीकरणों को लेकर उलझी है। देवरिया से भाजपा के मौजूदा रमापति राम त्रिपाठी के बदले जाने की प्रबल संभावना है। संभव है कोई ब्राह्मण चेहरा ही भाजपा का प्रत्याशी बनेगा। कांग्रेस ने पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।

फूलपुर से नए चेहरे पर नजर
फूलपुर से भाजपा की केसरी देवी पटेल सांसद हैं। उनका टिकट भी कटने की संभावना है। यहां पर पार्टी किसी नए प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है। कौशांबी से भाजपा के विनोद सोनकर सांसद हैं। इस बार सोनकर का पत्ता कट सकता है। यहां पर पूर्व सांसद बिजोय सोनकर शास्त्री की भी दावेदारी है। गाजीपुर में सपा के अफजाल अंसारी के सामने किसको उतारा जाए, इस पर अनिश्चितता है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बेटे के नाम की भी चर्चा है। मछलीशहर से भाजपा के बीपी सरोज सांसद हैं। इस बार संभावना है कि हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं संगीता आजाद को टिकट मिले।

Previous Post

श्रीलंका जाएंगे राजीव गांधी के हत्यारे, तमिलनाडु सरकार ने HC को बताया

Next Post

बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

Next Post
बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

बारामती से कौन देगा बहन को टक्कर? अजित पवार ने बरकरार रखा सस्पेंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार
  • पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास
  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In