• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

March 31, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

July 6, 2026
जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

July 6, 2026
इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

July 6, 2026
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

July 6, 2026
पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

July 6, 2026
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

मुंबई:जब किसी युवा खिलाड़ी को अपने आइडल से तारीफ मिल जाए तो इससे बड़ा क्षण उसके लिए और कुछ नहीं हो सकता। ऐसा ही कुछ शनिवार को मयंक यादव के साथ हुआ। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू मैच में रफ्तार के इस सौदागर ने खूब कहर बरपाया। मयंक ने 4 ओवर के कोटे में 27 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। अपने इस उम्दा स्पेल के दम पर उन्होंने मैच ही पलट दिया। उनको इस धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मयंक ने अपने इस स्पेल में 155.8kph की रफ्तार से आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद भी डाली। बता दें, यह आईपीएल के इतिहास की 5वीं सबसे तेज गेंद भी थी। 21 साल के इस युवा भारतीय को ऐसा परफॉर्म करता देखा डेल स्टेन भी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

बता दें, डेल स्टेन मयंक यादव के आइडल हैं, उन्हें ही देखकर इस युवा खिलाड़ी ने तेज बॉलिंग करना शुरू की थी। मयंक ने इसका खुलासा मैच के बाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं केवल एक ही तेज गेंदबाज की ओर देखता हूं – डेल स्टेन। वो मेरे आदर्श हैं। मैं उन्हें बहुत मानता हूं।

डेल स्टेन ने मयंक यादव की तारीफ करते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा ‘155.8 KPH…मयंक यादव आप कहां छुपे हुए थे!’

कैसा रहा एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस मुकाबला?

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने क्विंटन डी कॉक (54) के अर्धशतक के अलावा निकोलस पूरन (42) और क्रुणाल पांड्या (43) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 102 रन जोड़े, मगर जैसे ही यह जोड़ी टूटी तो मेजबान टीम ने मैच पर अपना शिकंजा कस दिया। 12वें ओवर में बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब की टीम जूझती दिखी। पंजाब लखनऊ के स्कोर से 21 रन पीछे रह गई। धवन ने इस दौरान 70 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। पंजाब की यह सीजन की दूसरी हार है।

Previous Post

कौन हैं भारत की नई पेस सनसनी मयंक यादव?

Next Post

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सदस्य दीपक शर्मा गिरफ्तार, 2 महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न का आरोप

Next Post
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सदस्य दीपक शर्मा गिरफ्तार, 2 महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न का आरोप

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के सदस्य दीपक शर्मा गिरफ्तार, 2 महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
  • जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार
  • इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत
  • पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In