• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं भारत की नई पेस सनसनी मयंक यादव?

कौन हैं भारत की नई पेस सनसनी मयंक यादव?

March 31, 2024
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

July 6, 2026
जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार

July 6, 2026
इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत

July 6, 2026
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

July 6, 2026
पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

July 6, 2026
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

कौन हैं भारत की नई पेस सनसनी मयंक यादव?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं भारत की नई पेस सनसनी मयंक यादव?

नई दिल्ली:आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला शनिवार की शाम लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम एलएसजी ने 199 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने पहले ही 9 ओवर में बिना विकेट खोए 88 रन ठोक दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि पीबीकेएस आराम से इस टारगेट को चेज कर जाएगी। मगर तब एंट्री होती है 21 साल के मयंक यादव की। आईपीएल में डेब्यू कर रहे इस युवा तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी। करियर की पहली गेंद उन्होंने 147.1kph की रफ्तार से डाली, वहीं तीसरी गेंद पर उन्होंने 150kph का मार्क भी छू डाला। पहले ओवर में भले ही उन्हें सफलता नहीं मिली हो, मगर अपनी रफ्तार से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा और दुनिया को बताया कि उनके पास रफ्तार का खजाना है।

मयंक यादव ने इसके बाद 12वें ओवर में अपनी पेस का फिर कहर बरपाया। इस बार पहली गेंद उन्होंने 155.8 की रफ्तार से डालकर 59 रन पर बल्लेबाजी कर रहे शिखर धवन को भी चौंका दिया। यह आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद भी थी। इस ओवर में मयंक ने कुल तीन बार 150kph का आंकड़ा पार किया।

मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में कुल 27 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। उनका यह स्पेल लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए निर्णायक साबित हुआ और टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की। मयंक यादव को उनकी इस उम्दा परफॉर्मेंस के लिए डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। मयंक ने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन और जितेश शर्मा के रूप में तीन विकेट हासिल किए और तीनों ही खिलाड़ी उनकी पेस से बीट हुए।

कौन हैं मयंक यादव?

21 साल के मयंक यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। डोमेस्टिक सर्केट में भी इस युवा गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाया हुआ है। उन्होंने 10 टी20 और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 46 विकेट लिए हैं। मयंक यादव को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में मात्र 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। आईपीएल 2023 में चोटिल होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उन्हें वॉर्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी। अब जब आईपीएल 2024 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला तो उन्होंने पहले ही मैच में अपनी रफ्तार से कहर बरपाया।

Previous Post

आज रविवार को भी खुलेंगे बैंक, करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आरबीआई का आदेश

Next Post

डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

Next Post
डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

डेल स्टेन ने पढ़े मयंक यादव की तारीफ में कसीदे, बोले- कहां छुपे हुए थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
  • जकार्ता में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार
  • इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एफ-16 और सुखोई-30 विमानों ने किया हवाई स्वागत
  • पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In