मुंबई:क्या आप ‘अनुपमा’ सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को सीता का रोल करते देखना चाहेंगे? जाहिर तौर पर ज्यादातर लोगों का जवाब हां ही होगा। लेकिन क्या रुपाली गांगुली यह किरदार करना चाहेंगी? एक मां के संघर्ष की कहानी सुनाता सीरियल ‘अनुपमा’ पिछले काफी वक्त से टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर बना हुआ है। शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अभी तक ना जाने कितने ही इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में नजर आ चुकी हैं।
सीता के किरदार में रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली जब हाल ही में एक बिजनेस न्यूज चैनल पर इंटरव्यू के लिए पहुंचीं तो उनके पूछा गया कुछ ऐसे शोज के बारे में जो अभी तक बनाए तो नहीं गए हैं, लेकिन अगर बनाए जाते हैं तो क्या वो इनमें काम करने में रुचि लेंगी? सवालों का सिलसिला आगे बढ़ा तो रुपाली गांगुली को एक ऐसे शो के बारे में बताया गया जिसमें रामायण की कहानी को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा। यह कोई टीवी शो या फिर वेब सीरीज हो सकती है।
सीता का किरदार करेंगी रुपाली?
रुपाली गांगुली को इस सवाल को पूछे जाने के दौरान एक तस्वीर भी दिखाई गई जिसमें वो सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई थी। यह फोटो देखकर ना सिर्फ रुपाली गांलुली, बल्कि उनके फैंस भी सुपर एक्साइटेड नजर आए। लेकिन सवाल वही है, अगर कभी यह टीवी शो या सीरीज बनी, तो क्या रुपाली यह रोल करना चाहेंगी। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- कभी भी ‘कभी नहीं’ नहीं बोलना चाहिए। यानि जाहिर तौर पर वो यह रोल करने को तैयार हैं।
पोस्टर देखकर दीवानी हुई पब्लिक
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तैयार की गई इस तस्वीर में रुपाली गांगुली गेरुआ साड़ी पहने नजर आ रही हैं। एक फैन ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- यह पोस्टर कितना खूबसूरत है। अब कब कोई फिल्ममेकर सीता माता के नजरिए से रामायण बनाएगा और कब रुपाली गांगुली को यह रोल ऑफर किया जाता है यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल फैंस के लिए इंटरव्यू का यह छोटा सा हिस्सा उन्हें खुशी का डबल डोज दे गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
