• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रामलला को देखते ही कहां गई थी सबसे पहले नजर, पीएम मोदी ने सुनाया राम मंदिर वाला किस्सा

रामलला को देखते ही कहां गई थी सबसे पहले नजर, पीएम मोदी ने सुनाया राम मंदिर वाला किस्सा

April 1, 2024
भारत के साथ तनाव: पाकिस्तान हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाकर दहशत में

पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद

July 6, 2026
पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण

July 6, 2026
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

रामलला को देखते ही कहां गई थी सबसे पहले नजर, पीएम मोदी ने सुनाया राम मंदिर वाला किस्सा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
रामलला को देखते ही कहां गई थी सबसे पहले नजर, पीएम मोदी ने सुनाया राम मंदिर वाला किस्सा

अयोध्या:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजा-अर्चना की थी। इसके लिए उन्होंने 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान भी रखा था। अब पीएम मोदी ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन रामलला को देखा तो पहली बार उनकी नजर कहां पर गई। इसके अलावा, पीएम मोदी ने यह बताया कि उन्हें लगा कि जैसे रामलला उनसे कह रहे थे कि अब स्वर्णिम युग और भारत का समय आ गया है।

दक्षिण भारत के थंती टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”रामलला के सामने पहुंचा तो पहली नजर उनके चरण पर गई और दूसरी नजर उनकी आंखों पर गई। वहीं मैं अटक गया। कुछ पल तो मेरा ध्यान बस रामलला पर ही था। मेरे मन में विचार भाव प्रकट हुए कि रामललाजी मुझे कह रहे हैं कि अब स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। भारत के दिन आ गए हैं। भारत आगे बढ़ रहा है। मैं जो व्यक्तिगत अनुभूति कर रहा था, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आरोप भी लगाए गए कि इसे जानबूझकर लोकसभा चुनाव से पहले प्लान किया गया। इन आरोपों से जुड़े एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, उसके आधार पर ही राम मंदिर बनना शुरू हुआ। उसे बनाने वाले लोग अलग, ट्रस्ट अलग था। हो सकता है कि समय ईश्वर ने ही तय किया हो। वरना उसी समय सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना, फिर निर्माण शुरू होना और फिर प्राण प्रतिष्ठा होना। इसमें किसी मनुष्य का रोल ही नहीं दिखता है, क्योंकि एक के बाद एक हो रहा है। जिसने जजमेंट दिया उसे भी नहीं मालूम हो कि 2024 चुनाव से पहले यह मामला खड़ा हो जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी ने यह भी बताया कि मुझे अयोध्या के ट्रस्ट से निमंत्रण मिला था। पीएम को कई निमंत्रण आते हैं, लेकिन इस निमंत्रण ने मुझे झकझोर दिया। जब से निमंत्रण मिला, तब से मैं एक प्रकार से उस आध्यात्मिक वातावरण में डूबता चला गया। मेरे पास इसे बयां करने के शब्द नहीं हैं। मैंने तय किया कि मैं 11 दिनों तक अनुष्ठान करूंगा और यह दक्षिण में भगवान राम से जुड़ीं जगहें हैं, वहां समय बिताऊंगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनना शुरू हुआ था। इस साल 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से राम मंदिर के गर्भगृह रामलला को प्रतिष्ठित किया। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ने विशेष अनुष्ठान रखा। इस दौरान वे 11 दिन से उपवास पर थे और जमीन पर भी सोए। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा होने के बाद मंच पर चरणामृत पिलाकर पीएम मोदी का उपवास तोड़ा गया। इस दौरान देशभर में दिवाली जैसा माहौल दिखा और लोगों ने पटाखे फोड़ते हुए अपने घरों में दीपक भी जलाए।

Previous Post

सीता का रोल करेंगी ‘अनुपमा’ की रुपाली गांगुली? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्टर

Next Post

श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास, बिना सेंचुरी के बनाया हाईएस्ट टेस्ट स्कोर

Next Post
श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास, बिना सेंचुरी के बनाया हाईएस्ट टेस्ट स्कोर

श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास, बिना सेंचुरी के बनाया हाईएस्ट टेस्ट स्कोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमला: एनआईए की चार्जशीट में हाफिज सईद नामजद
  • पुरुषादानीय व लोकपूजित थे भगवान पार्श्वनाथ : महातपस्वी महाश्रमण
  • एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना
  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In