नई दिल्ली:बांग्लादेश और श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। दोनों की चट्टोग्राम के मैदान पर भिड़ंत हो रही है। मैच के दूसरे दिन यानी रविवार को श्रीलंका की पहली पारी 531 रन पर समाप्त हुई। श्रीलंका की ओर से किसी प्लेयर ने शतक नहीं मारा। ऐसे में श्रीलंका ने एक बड़ा इतिहास रच डाला है। श्रीलंका ने बिना सेंचुरी के हाईएस्ट टेस्ट टीम टोटल बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। श्रीलंका ने भारत का 48 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 524/9 का स्कोर खड़ा किया था।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी और उसके छह खिलाड़ियों ने पचास प्लस रन बनाए। इस दौरान प्लेयर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने जुटाए। उन्होंने 150 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। कामिंदु मेंडिस 92 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 167 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे। दिमुथ करुणारत्ने ने 86 और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 70 रन जोड़े। दिनेश चांडीमल ने 59 और निशान मदुश्का ने 57 रन का योगदान दिया।
बिना सेंचुरी के हाईएस्ट टेस्ट स्कोर
531/10 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2024
524/9 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1976
520/7 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, 2009
517 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998
500/8 – पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1981
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने दूसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। बांग्लादेश ने सधी हुई शुरुआत की। महमूदुल हसन जॉय और जाकिर हसन ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप 13वें ओवर में महमूदुल के आउट होने पर टूटी। उन्हें लाहिरु कुमारा ने बोल्ड किया। जाकिर 28 रन बनाकर नाबाद हैं। तैजुल इस्लाम का खाता खुलना बाकी है। बांग्लादेश टीम अब सोमवार को अच्छी बैटिंग कर श्रीलंका पर दबाव डालने का प्रयास करेगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
