• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रिजिजू बोले- आम आदमी क्यों नहीं जा सकता सुप्रीम कोर्ट, चिंता का विषय

चीन घबराया हुआ है, यह 1962 वाला भारत नहीं है; किरेन रिजिजू ने खूब सुनाया

April 3, 2024
पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार

July 9, 2026
लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण

July 9, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है

July 9, 2026
रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम

July 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी

July 9, 2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

July 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

July 9, 2026
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

July 9, 2026
शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

July 9, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

चीन घबराया हुआ है, यह 1962 वाला भारत नहीं है; किरेन रिजिजू ने खूब सुनाया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
रिजिजू बोले- आम आदमी क्यों नहीं जा सकता सुप्रीम कोर्ट, चिंता का विषय

File Photo

नई दिल्ली:अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा पेश करने की चीन की हालिया कोशिशों के बीच उसने विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की है। इसको लेकर भारत पहले ही करारा जवाब दे चुका है। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी चीन को फटकार लगाई। रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि कम्युनिस्ट देश ‘घबराया हुआ’ है क्योंकि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है।

रिजिजू ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “चीनी कांग्रेस सरकार से बहुत खुश थे क्योंकि उनकी नीति सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास न करने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की सीमा नीति को पलट दिया है। सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास होने से चीन घबराया हुआ है।”

इससे पहले चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने रविवार को बताया कि चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘जंगनान’ में मानकीकृत भौगोलिक नामों की चौथी सूची जारी की। चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ कहता है और दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में इस राज्य पर अपना दावा करता है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की कवायद को भारत खारिज करता रहा है। उसका कहना है कि यह राज्य देश का अभिन्न अंग है और ‘‘काल्पनिक’’ नाम रखने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।

चीन की हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कहा, ”चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों को कुछ नाम दिए हैं। लेकिन, मुझे समझ नहीं आता कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। हम इससे बहुत अपसेट हैं और हम चीनी सरकार द्वारा संचालित इस तरह की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार के विदेश मंत्रालय ने बहुत उचित प्रतिक्रिया दी है। लेकिन, मुझे लगता है कि चीन बहुत घबराया हुआ है क्योंकि पहले कांग्रेस के समय में इन सीमावर्ती क्षेत्रों को पूरी तरह से अविकसित छोड़ दिया गया था और मोदीजी के समय में, सभी प्रमुख राजमार्ग, सड़कें, पुल, सभी 4 जी नेटवर्क, जल आपूर्ति, बिजली, सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश की लंबे समय से उपेक्षा की गई थी।”

उन्होंने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक महान शक्ति के रूप में उभरा है। रिजिजू ने कहा कि भारत दूसरों के लिए समस्याएं पैदा नहीं करेगा, हालांकि, अगर देश परेशान होता है तो वह उचित प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदीजी ने कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक सीमा नीति को उलट दिया है। तो, अब चूंकि सीमावर्ती इलाकों में आधुनिक विकास की रोशनी दिख रही है, इसलिए चीन इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। चीन असहज महसूस कर रहा है। वे आपत्ति जता रहे हैं कि भारत सीमावर्ती इलाकों में इतना बुनियादी ढांचा क्यों बना रहा है। इसीलिए वे इस तरह के अनैतिक आचरण का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, ये भारत कांग्रेस के समय का भारत नहीं है। यह 1962 का भारत नहीं है।”

चीनी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर क्षेत्र के लिए 30 अतिरिक्त नाम पोस्ट किए गए। यह सूची एक मई से प्रभावी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुच्छेद 13 के अनुसार, इस घोषणा के क्रियान्वयन में कहा गया है कि ‘‘चीन के क्षेत्रीय दावों और संप्रभुता अधिकारों को नुकसान पहुंचा सकने वाले विदेशी भाषाओं में रखे गए, स्थानों के नामों को बिना प्राधिकार के सीधे उद्धृत या अनुवादित नहीं किया जाएगा।’’ चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने ‘‘जंगनान’’ में छह स्थानों के ‘‘मानकीकृत नामों’’ की पहली सूची 2017 में जारी की थी, जबकि 15 स्थानों की दूसरी सूची 2021 में जारी की गई थी। इसके बाद 2023 में 11 स्थानों के नामों के साथ एक और सूची जारी की गई थी।

अरुणाचल प्रदेश पर दावों को लेकर चीन की हालिया बयानबाजी उस समय शुरू हुई जब उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य के दौरे को लेकर भारत के साथ राजनयिक विरोध दर्ज कराया था। इस दौरे में मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में 13,000 फुट की ऊंचाई पर बनी सेला सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया था। चीनी विदेश और रक्षा मंत्रालयों ने क्षेत्र पर चीन का दावा पेश करते हुए कई बयान जारी किए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन द्वारा बार-बार किये जा रहे दावे को 23 मार्च को ‘‘बेतुका’’ करार देते हुए इसे खारिज कर दिया था और कहा था कि यह सीमांत राज्य ‘‘भारत का स्वाभाविक हिस्सा’’ है।

Previous Post

डेविड वॉर्नर ने लगाई हनुमान की फोटो, लोग बोले- इन्हें भारतीय नागरिकता दो; नया नाम भी सुझाया

Next Post

FY25 में 6.6% की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी, वर्ल्ड बैंक का अनुमान

Next Post
भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ सकती है : संयुक्त राष्ट्र

FY25 में 6.6% की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी, वर्ल्ड बैंक का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके, तिरपाल लगाने की अनुमति की लगाई गुहार
  • लोक परिचय, जीवन यात्रा व साधुता का भान कराने में वेश सहायक : महातपस्वी महाश्रमण
  • पवार-शिंदे भेंट पर विपक्ष में दरार के संकेत? राउत बोले- भरोसा कमजोर होता है
  • रक्षा से ऊर्जा तक, भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नई रफ्तार; मोदी यात्रा में सहयोग के 18 नए आयाम
  • H-1B वीजा धोखाधड़ी जांच: प्रतिभा का स्वागत हो, लेकिन शोषण पर सख्ती जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In