• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

July 9, 2026
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

July 9, 2026
शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

July 9, 2026
शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी

July 9, 2026
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ यूरेनियम निर्यात समझौते को अंतिम रूप दिया: प्रधानमंत्री अल्बानीज

July 9, 2026
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई तकनीकी साझेदारी, PACTS लॉन्च

July 9, 2026
बाढ़-भूकंप या आग से मकान हुआ तबाह तो किरायेदारों को राहत, जानें कानून के ये प्रावधान

बाढ़-भूकंप या आग से मकान हुआ तबाह तो किरायेदारों को राहत, जानें कानून के ये प्रावधान

July 9, 2026
सैफ

सैफ अली खान ने माना ‘धुरंधर’ का असर, कहा- भारतीय सिनेमा को मिली नई दिशा

July 9, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

ईरान का पलटवार: अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

July 9, 2026
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में शुरू की वनडे सीरीज की तैयारी, 2027 विश्व कप पर नजर

July 9, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

बढ़ती छात्र आत्महत्याओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, टास्क फोर्स ने शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों को जांचा

July 9, 2026
भारत की हवाई ताकत का डंका: ग्लोबल रैंकिंग में IAF छठे स्थान पर, चीन को छोड़ा पीछे

भारत की हवाई ताकत का डंका: ग्लोबल रैंकिंग में IAF छठे स्थान पर, चीन को छोड़ा पीछे

July 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 9, 2026
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 3 mins read
A A
0
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

File Photo

कोलकाता :  कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुट को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए पार्टी के तीन डेबिट-फ्रीज बैंक खातों से सीमित वित्तीय लेन-देन की अनुमति दे दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया है कि खातों का संचालन केवल अदालत द्वारा नियुक्त विशेष अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) की निगरानी में ही किया जाएगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुब्रत तालुकदार को स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया है। उनके पर्यवेक्षण में पार्टी केवल दैनिक प्रशासनिक खर्च, कर्मचारियों के वेतन तथा अन्य आवश्यक भुगतान ही कर सकेगी। किसी भी बड़े वित्तीय लेन-देन की अनुमति नहीं होगी। स्पेशल ऑफिसर को 1.25 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा, जिसका भुगतान कालीघाट स्थित टीएमसी कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बिधाननगर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के मात्र एक दिन के भीतर बैंक खातों को डेबिट-फ्रीज करने जैसी कार्रवाई के पीछे पर्याप्त आधार प्रथम दृष्टया दिखाई नहीं देता। कोर्ट ने पुलिस की इस जल्दबाजी पर नाराजगी भी जताई।

टीएमसी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि बैंक खातों को अचानक फ्रीज किए जाने से एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल का नियमित कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत प्राप्त अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान अवसर के सिद्धांत के भी विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतें अस्पष्ट हैं और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्रवाई की गई है।

मामला लगभग 440 करोड़ रुपये की राशि वाले तीन बैंक खातों से जुड़ा है। बागी गुट के समर्थक 10 विधायकों तथा पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास की शिकायत पर बिधाननगर पुलिस ने इन खातों को डेबिट-फ्रीज कर दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खातों में जमा राशि अवैध वसूली और कथित घोटालों से संबंधित हो सकती है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रहा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि पार्टी के खातों से ‘केयरवेल एविएशन’ नामक कंपनी को चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर खरीद के लिए लगभग 160 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि खातों के संचालन की अनुमति देने का अर्थ यह नहीं है कि अदालत ने ममता बनर्जी गुट को तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक या वास्तविक गुट मान लिया है। पार्टी के वास्तविक अधिकार को लेकर विवाद भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष विचाराधीन है। अदालत ने कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग अंतिम निर्णय नहीं देता, तब तक बागी गुट स्पेशल ऑफिसर के समक्ष इस मामले में कोई दावा प्रस्तुत नहीं कर सकेगा।

Previous Post

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा

Next Post

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

Next Post
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर हमले का फुटेज जारी किया; तेहरान सख्त
  • टीएमसी को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, निगरानी में संचालित होंगे फ्रीज किए गए बैंक खाते
  • शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, गोसंरक्षण और राम मंदिर मुद्दे पर सरकार को घेरा
  • शिंदे के दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
  • ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम से रफ्तार पकड़ेगा भारत का हरित भविष्य : पीएम मोदी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In