किशनगंज:एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे 2002 से मुस्लिमों से नफरत कर रहे हैं। पीएम मोदी की मुसलमानों से नफरत की गारंटी है। अगर कल को देश में दंगे हो जाएं तो इसके लिए नरेंद्र मोदी ही जिम्मेदार होंगे। ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में चुनाव प्रचार के दौरान ये बातें कहीं। किशनगंज लोकसभा सीट से ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान चुनाव लड़ रहे हैं। यहां दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ओवैसी ने ईमान के समर्थन में किशनगंज में पूरी ताकत झोंक दी।
असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी करीब 17 करोड़ है। यह देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समाज है। नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं। क्या वे मुसलमानों के प्रधानमंत्री नहीं हैं? मुसलमानों को इस तरह से रुसवा करना, इस तरह से नफरत करना गलत है। कल को अगर दंगा हो जाए तो इसके जिम्मेदार मोदी ही होंगे। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी की एक ही गारंटी है- मुसलमानों से नफरत की गारंटी।
किशनगंज के कोचाधमानव प्रखंड में बुधवार को रैली के दौरान ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस, तेजस्वी यादव एवं जेडीयू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम सीमांचल के पिछड़ेपन की लड़ाई लड़ रही है। सीमांचल को उसका वाजिब हक नहीं दिया गया। यह क्षेत्र सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कटाव, पुल पुलिया व अन्य समस्याओं से ग्रस्त है। रोजगार के लिए पलायन किशनगंज एवं सीमांचल की मुख्य समस्या है। यहां रोजगार के कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं,अब तक सभी सरकार एवं पार्टी ने यहां के लोगों को ठगने का काम किया।
ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी अब सीमांचल ही नहीं पूरे देश के मुसलमानों को घुसपैठिया कहते है। केंद्र को मोदी सरकार एनआरसी, सीएए और एनपीआर लागू कर मुसलमानों को परेशान करना चाहती है। मोदी झूठ कहते हैं कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं,जबकि मुसलमानों की प्रजनन दर घटी है। आज उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया गया है, वहां के विधानसभा में कांग्रेस ने भी समर्थन किया। कांग्रेस के किशनगंज से मौजूदा सांसद ने भी केंद्र की इन नीतियों के खिलाफ संसद में एक शब्द नहीं बोला।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
