बरेली:आगरा के बाद बरेली बरेली जिले की आंवला लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और सपा को आड़े हाथ लिया। राम मंदिर का मुद्दा छेड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा, सपा-कांग्रेस वाले मजाक बनाते थे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। मुझे गाली देते थे। मैं सब सुनता था। मंदिर भी बनाया, प्राण-प्रतिष्ठा भी की। तारीख भी बताई और निमंत्रण भी दिया। मगर उनका अहंकार इतना बड़ा कि खुद को प्रभु राम से बड़ा मानते हैं, इसलिए राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। उन्हें डर था कि ऐसा करेंगे तो सपा-काग्रेस का वोट बैंक नाराज हो जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र का विरोध जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन लोगों की नीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों की संपत्ति की जांच कराने की बात कही है। कांग्रेस के शहजादे अब एक्सरे लगाकर मां-बहन बेटियों के मंगसूत्र को छीनने की घोषणा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का इरादा दफ्तरों का भी सर्वे कराने का है।
कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस का नया नारा भी बताया। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी कांग्रेस का नया नारा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में की गईं बातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले, दलित परिवार में दो लोग नौकरी में हैं तो एक नौकरी छीनकर उनको देंगे, जिनका कांग्रेस के मुताबिक देश के संसाधनों पर पहला हक है। पीएम मोदी ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा, हम किसी कीमत पर आपके हक को छीनने नहीं देंगे। इंडिया गठबंधन के नेता इसलिए वोट मांग रहे हैं कि धर्म आधारित संविधान बदल सकें। मैं 400 सीटें इसलिए मांग रहा हैं क्यों कि प्रदेशों में जो उन्होंने खेल शुरू किया है उस पर हमेशा ताला लगाने के लिए भाजपा को जिताने की जरूरत है।
70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का दिल्ली में बैठा बीटा करेगा खर्च
पीएम मोदी ने कहा, आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब किसान और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। यह बीजेपी है जितनी बहनों को बिजली नल से जल शौचालय सस्ते गैस कनेक्शन दिए हैं। यह बीजेपी है जिसने मुफ्त राशन की योजना चलाई। जिससे किसी मां के बच्चे को भूखे न सोना पड़े। मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। हर परिवार में 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हैं कि जो आपके बेटे को खर्चा करना पड़ता था वह दिल्ली में आपका बैठा बेटा करेगा। अब परिवार के लोगों के सिर पर यह खर्च नहीं पड़ेगा। यह मोदी की जिम्मेदारी है। पीएम ने कहा- आने वाले 5 साल नारी शक्ति को और मजबूत बनाएंगे। हम खेत से लेकर इसरो तक नारी शक्ति का विस्तार देखेंगे। यह मोदी की गारंटी है। योगी और उनकी पूरी टीम मेहनत कर रही है। यूपी का भाग्य बदल रहा है। यह मेरे लिए गर्व का विषय है। आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली बदायूं के किसानों को 600 करोड रुपए मिल चुके हैं। विकास सर्वोपरि है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
