• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस ने बैकडोर से मुसलमानों को दिया आरक्षण, OBC कोटा पर बोले PM

कांग्रेस ने बैकडोर से मुसलमानों को दिया आरक्षण, OBC कोटा पर बोले PM

April 26, 2024
पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’

June 24, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

June 24, 2026
’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी

June 24, 2026
कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान

June 24, 2026
‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल

June 24, 2026
मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

मोदी कैबिनेट से किन मंत्रियों की होगी छुट्टी, किनके बदले जा सकते हैं विभाग?

June 24, 2026
भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

भाजपा के किन 12 MLA ने कांग्रेस को दिए वोट? नितिन नवीन को मिल गई लिस्ट

June 24, 2026
भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

भगवंत मान को बचाने को पंजाब पुलिस के अफसरों ने दी 10 लाख की रिश्वत? 2 गिरफ्तार

June 24, 2026
दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

दिल्ली के पास बनेंगे 3 रेल कॉरिडोर, हरियाणा-राजस्थान और UP के इन शहरों को फायदा

June 24, 2026
मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

मस्क नहीं रहे खरबपति, 1 ही दिन में एशिया के नंबर 1 अमीर के दौलत से अधिक गंवाई

June 24, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज में भारत को राहत, 11 जहाज सुरक्षित निकले

June 24, 2026
जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

जब मां ने बेचे जेवर, तब जन्मी एक क्रिकेटर की उड़ान

June 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कांग्रेस ने बैकडोर से मुसलमानों को दिया आरक्षण, OBC कोटा पर बोले PM

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस ने बैकडोर से मुसलमानों को दिया आरक्षण, OBC कोटा पर बोले PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत कर रही है, जो संविधान का उल्लंघन है। हालांकि, खबरें हैं कि राष्ट्रिय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने इस मामले का संज्ञान लिया है और धर्म के आधार पर मुस्लिमों को OBC वर्ग में शामिल करने की रिपोर्ट दाखिल नहीं करने के लिए कर्नाटक के मुख्य सचिव को तलब किया है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने ‘बैकडोर से’ मुसलमानों को कर्नाटक में ओबीसी लिस्ट में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को कर्नाटक में ‘पिछड़ा’ घोषित करने का फैसला पिछड़े वर्गों के हितों के लिए नुकसान पहुंचाने वाला था। उन्होंने कहा कि जब संविधान तैयार किया जा रहा था, तब देश की अखंडता और एकता को बचाने कि लिए तय किया गया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिलेगा।

पीएम ने कहा, ‘संविधान के निर्माता बाबासाहब आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस… ने उन्हें धोखा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मुसलमानों को आरक्षण देना गैर-कानूनी था। यह पूरे देश के ओबीसी समुदायों के लिए खतरे की घंटी है।’

क्या बोली कर्नाटक सरकार
इसपर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लिखा, ‘यह सच है कि कर्नाटक में मुसलमानों को पिछड़ा वर्गों के लिए 2बी वर्ग में शामिल किया गया है। यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे अभी किया गया है। यह पिछड़ा वर्ग आयोगों की रिपोर्ट्स के आधार पर किया है। आरक्षण बीते तीन दशकों से चला आ रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘राज्य में पिछली भाजपा की सरकार और न ही 10 साल से केंद्र में सत्ता पर काबिज नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने इस आरक्षण पर सवाल उठाए। भाजपा समेत किसी ने भी इसे कोर्ट में चुनौती नहीं दी।’

NCBC अलर्ट
कर्नाटक में मुस्लिम समुदाय को दिए गए ‘अत्यधिक आरक्षण’ को लेकर राज्य के मुख्य सचिव को तलब करेगा। आयोग के अध्यक्ष ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनसीबीसी ने पूरे मुस्लिम समुदाय को पिछड़ी जाति की श्रेणी में डालने के कर्नाटक सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यापक वर्गीकरण सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कमजोर करता है।

एनसीबीसी अध्यक्ष अहीर ने कहा, ‘कर्नाटक में मुस्लिम धर्म की सभी जातियों/समुदायों को सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना जा रहा है और उन्हें पिछड़े वर्गों की राज्य सूची में श्रेणी द्वितीय(बी) के तहत अलग से मुस्लिम जाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘यह उन्हें भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(4) और 16(4) के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और राज्य की सेवाओं में पदों और रिक्तियों पर आरक्षण प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।’

एनसीबीसी ने इस पर बल दिया कि वास्तव में मुस्लिम समुदाय में कुछ वर्ग ऐसे हैं जो वंचित हैं और ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर हैं, लेकिन पूरे धर्म को पिछड़ा मानने से मुस्लिम समाज के भीतर विविधता और जटिलताओं की अनदेखी होती है। अहीर ने कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार से मिली प्रतिक्रिया संतोषजनक नहीं है और वह इस कदम पर स्पष्टीकरण देने के लिए कर्नाटक के मुख्य सचिव को बुलाएंगे।

Previous Post

मोदी vs त्रिमूर्ति? क्या UP में बदल रहा सियासी मौसम;अखिलेश से श्रीगणेश

Next Post

राहुल गांधी, हेमा मालिनी से लेकर ‘राम’ तक, दूसरे चरण में इन बड़े चेहरों की भाग्य का फैसला

Next Post
भारत में केवल एक ही नेता हो, भाजपा का यह विचार युवाओं का अपमान है; बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी, हेमा मालिनी से लेकर 'राम' तक, दूसरे चरण में इन बड़े चेहरों की भाग्य का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूरी तरह सुरक्षित है एथनॉल मिश्रित ईंधन; सरकार ने कहा- ‘दावे पूरी तरह भ्रामक और निराधार’
  • मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
  • ’23 जून जादू लेकर आता है’, पद्मश्री मिलने के बाद रोहित शर्मा ने यूं जाहिर की खुशी
  • कोलकाता की सड़कों से मिटा देंगे मुगलों और पठानों के नाम; शुभेंदु का बड़ा ऐलान
  • ‘ईरान ने परमाणु जांच से मना किया तो बातचीत रद्द कर देंगे’, ट्रंप की खुली धमकी, होर्मुज से निकला रिकॉर्ड तेल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In