• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लोकसभा चुनाव: वोटिंग में आगे महिलाएं पर उम्मीदवारी पाने में पीछे

मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, निर्मला सीतारमण, अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

April 26, 2024
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

बिहार राजनीति में नया मोड़, तेजप्रताप ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026
एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

June 23, 2026
एनकाउंटर

महरौली एनकाउंटर: दुष्कर्म और हत्या का आरोपी घायल

June 23, 2026
मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

June 23, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 23, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

June 23, 2026
ममता बनर्जी

टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची

June 23, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक

June 23, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

मतदान केंद्रों पर लंबी कतार, निर्मला सीतारमण, अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2024
in देश, मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
लोकसभा चुनाव: वोटिंग में आगे महिलाएं पर उम्मीदवारी पाने में पीछे

नई दिल्ली:लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज 26 अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर 1200 से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज दूसरे चरण में ही केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

किन किन राज्यों में मतदान?

दूसरे चरण में आज जिन राज्यों में मतदान हैं, उनमें असम में 5 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में 5 सीटों पर मतदान है। वहीं छत्तीसगढ़ (03), जम्मू एवं कश्मीर (01), कर्नाटक (14), केरल (20), मध्य प्रदेश (06), महाराष्ट्र (08), राजस्थान (13), त्रिपुरा (01), उत्तर प्रदेश (08) और पश्चिम बंगाल में 03 सीटों पर वोटिंग होगी।

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

आजदूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर है। इनमें राहुल गांधी (कांग्रेस)- वायनाड, शशि थरूर (कांग्रेस) – तिरुवनंतपुरम, एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस)- मांड्या, हेमा मालिनी (बीजेपी)- मथुरा,अरुण गोविल (बीजेपी)-मेरठ, ओम बिरला (भाजपा) -कोटा, भूपेश बघेल (कांग्रेस)-राजनांदगांव जैसे दिग्गज शामिल हैं।

दूसरे चरण की वोटिंग के पल-पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए जागरण डॉट कॉम के साथ।

 पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

Lok Sabha Chunav 2024: पीएम नरेन्द्र मोदी ने दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है।

जोधपुर, राजस्थान: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा “यह दुखद है कि लोकतंत्र कहां जा रहा है?

जोधपुर में जालोर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी चुनाव हो, हमारा पूरा परिवार एकसाथ वोट डालने जाता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आशीर्वाद दें।

कर्नाटक में अभिनेता प्रकाश राज ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परिवार सहित मतदान किया। लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पिता के साथ बेंगलुरु के बीईएस पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

Previous Post

उद्धव सरकार ने बनाया था भाजपा तोड़ने का प्लान, देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की साजिश; एकनाथ शिंदे का बड़ा खुलासा

Next Post

जुमलों की बारिश करने आ रहे, इन सवालों का देंगे जवाब; प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तंज

Next Post
मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे पर बोले तेजस्वी यादव

जुमलों की बारिश करने आ रहे, इन सवालों का देंगे जवाब; प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बिहार राजनीति में नया मोड़, तेजप्रताप ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई
  • एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया
  • महरौली एनकाउंटर: दुष्कर्म और हत्या का आरोपी घायल
  • मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश
  • पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In