• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री आवास योजना: राजस्थान के अफसरों का कमाल, कागजों में बना दिए 498 मकान

यूपी के शहरों में हाउस टैक्‍स बढ़ाने की तैयारी

June 10, 2022
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
सीजफायर का उल्लंघन: पाकिस्तान की नापाक हरकत पर उमर अब्दुल्ला भड़के

राज्य के दर्जे की मांग के बीच सियासी घमासान, ओमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

यूपी के शहरों में हाउस टैक्‍स बढ़ाने की तैयारी

दखल नहीं दे पाएंगे महापौर और पार्षद; हर 2 साल में जेब पर बढ़ेगा बोझ

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री आवास योजना: राजस्थान के अफसरों का कमाल, कागजों में बना दिए 498 मकान

लखनऊ:नगर निगमों में गृहकर बढ़ाने की तैयारी है। इसी के साथ टैक्स बढ़ाने के मामले में महापौर और पार्षदों का दखल भी खत्म किया जाएगा। नगर निगमों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए शासन ने ठोस पहल की है। इसके लिए प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में 13 अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी गई है।

कमेटी नगर निगमों की आय बढ़ाने के स्रोत और तौर तरीकों पर रिपोर्ट देगी। यह कमेटी हाउस टैक्स बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रदेश के सभी नगर निगमों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसी के मद्देनज़र शासन ने नगर निगमों की हालत सुधारने की दिशा में काम शुरू किया है। नवगठित समिति पूरे प्रदेश मे टैक्स बढ़ाने की योजना पर काम करेगी। हालांकि समिति टैक्स के साथ-साथ आय के अन्य स्रोत भी तलाशेगी, जिससे नगर निगमों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाया जा सके। लखनऊ नगर निगम में पिछले 12 वर्षों से हाउस टैक्स नहीं बढ़ा है। वर्ष 2018-19 में गृहकर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हुआ था लेकिन महापौर व पार्षदों के विरोध के चलते दरें नहीं बढ़ाई जा सकीं। इसका काफी ज्यादा असर नगर निगम की वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। ऐसी हालत प्रदेश के कई नगर निगमों में भी है। इसी के साथ शासन की मंशा छूटे हुए मकानों को भी कर के दायरे में लाने की है।

हर 2 साल बाद बढ़ जाएगा गृहकर
नगर निगम अधिनियम में हर दो वर्ष में टैक्स बढ़ाने का प्रावधान है। कार्यकारिणी और सदन की मंजूरी के बाद टैक्स बढ़ सकता है। नई कमेटी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अब ऐसी व्यवस्था बनाने की तैयारी है, जिससे हर दो वर्ष में गृहकर रिवाइज हो जाएगा। पार्षदों तथा महापौर की टैक्स बढ़ाने में कोई दखलंदाजी नहीं रहेगी। लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में करीब 1000 वर्ग फुट में मकान बनाने वालों को अभी सालाना लगभग दो हजार रुपये गृहकर देना पड़ता है। दरें बढ़ने के बाद लोगों को 4000 रुपये तक टैक्स देना पड़ेगा। वही आलमबाग में 1000 फुट में मकान बनाने वाले को अभी लगभग सालाना 1200 रुपये टैक्स देने पड़ते हैं जो बढ़कर लगभग 2400 रुपए हो जाएगा।

निगमों को स्वावलंबी बनाने की कवायद 
नगर निगम की आय बढ़ाने तथा इन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए शासन ने बीती दो जून को उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया।

300 करोड़ की देनदारी के बोझ से दबा है निगम
लखनऊ नगर निगम 300 करोड़ के घाटे में है। निगम पर यह देनदारियां अभी भी बनी हुई हैं। आमदनी न होने की वजह से वह इन देनदारियों को नहीं चुका पा रहा है। इसकी वजह से विकास कार्य भी नहीं करा पा रहा। केवल जरूरी काम ही हो रहे हैं।

उच्च स्तरीय कमेटी बनायी गयी है। यह कमेटी नगर निगमों की आय बढ़ाने तथा उन्हें सशक्त व स्वावलम्बी बनाने की दिशा में काम करेगी।
इन्द्रमणि त्रिपाठी, विशेष सचिव, नगर विकास

लखनऊ में कहां और कितना बढ़ेगा गृहकर
मोहल्ला पुरानी दरें नई दरें

फैजाबाद रोड 2.25 4.50

विभूतिखण्ड 2.00 4.00

मोतीनगर 1.75 3.50

पेपर मिल कालोनी 1.50 3.00

बादशाहनगर 2.00 4.00

निशातगंज 1.50 3.00

निरालानगर 2.25 4.50

डालीबाग 2.50 5.00

गीतापल्ली 1.75 3.50

नोट : वर्ष 2018-19 की प्रस्तावित जिसे अब बढ़ाने की तैयारी

Previous Post

पैगंबर विवाद: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी नवीन जिंदल के खिलाफ केस

Next Post

पैगंबर मोहम्मदः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- ये निजी मामला नहीं, विरोध होना ही था

Next Post
पैगंबर मोहम्मदः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- ये निजी मामला नहीं, विरोध होना ही था

पैगंबर मोहम्मदः पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- ये निजी मामला नहीं, विरोध होना ही था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
  • फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In