• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
Pm Mpdi in election

कांग्रेस के शहजादे बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ लालू यादव को भी घेरा

April 26, 2024
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कांग्रेस के शहजादे बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ लालू यादव को भी घेरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
Pm Mpdi in election

File Photo

मुंगेर:लोकसभा चुनाव 2024 में मुंगेर से एनडीए के प्रत्याशी  ललन सिंह के लिए चुनाव  प्रचार करने मुंगेर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सफियासराय हवाई अड्डा के मंच से बिहार के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। रैली के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी केंद्रीय मत्री गिरिराज सिंह समेत कई बीजेपी और एनडीए के नेता मौजूद थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करके ओबीसी के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने मुंगेर के साथ बेगूसराय से बीजीपी और खगड़िया से लोजपा आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा को वोट देने की अपील की।

राहुल गांधी को कांग्रेस का शहजादा बताते हुए नरेंद्र मोदी कहा कि वह आपके लिए बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं जिसे समझने की जरूरत है। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि जब उनकी सरकार बनेगी तो  देशभर में हर परिवार की कमाई का और प्रॉपर्टी का सर्वे कराएंगे। अब आप जानते हैं कि परिवार के पास छोटी-मोटी दुकान, मकान जमीन या बचत होती है। हमारी माताओं बहनों के पास कुछ जेवर होते हैं। स्त्री धन के रूप में कुछ न कुछ होता है।  भ्रष्टाचार करके दूसरों को तबाह करने वाली कांग्रेस की पूरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस कहती है कि किसानों के घर और जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी।  वह तो दावा करते हैं कि हर एक का एक्स-रे निकालेंगे।  यानी आपकी संपत्ति पर भारी खतरा है।  कांग्रेस ऐसा घोषणा पत्र लेकर आई है कि अब आप अपना खेत घर दुकान जिसे अपने मेहनत से अर्जित किया है, अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। शहजादे के गुरु कह रहे हैं कि हम उसमें से आधा  हड़प लेंगे और राजद वाले मुंह पर ताला लगाकर कांग्रेस की इस नीति का  समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे भी संपत्ति का मजा लेना चाहते हैं। कांग्रेस जब शासन में आई तो अपने खास वोट बैंक के लोगों के बीच बांटने के लिए आपका सब कुछ लूट लेंगे। इसलिए  चिंतित देश  और  एक स्वर से पूरा देश का रहा है-  कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन की दूसरी योजना तो और भी खतरनाक है।  यह भारत के संविधान की भावना के खिलाफ संविधान की भावना के खिलाफ,  बाबासाहेब अंबेडकर की योजना और विचार के खिलाफ धर्म के आधार पर आरक्षण लाना चाहते हैं।  कांग्रेस ने कर्नाटक में एक मॉडल खड़ा किया है जिसे समझने की जरूरत है क्योंकि वह आप पर बड़ा संकट आने वाला हैं। इंडी गठबंधन वाले पिछले दरवाजे से खेला कर रहे हैं। ओबीसी को 27% आरक्षण संविधान ने दिया है उसमें चोरी करने के लिए रातों-रात कर्नाटक में जितने भी मुसलमान समाज के लोग हैं उन्हें ओबीसी का दर्जा दे दिया।  इसमें अमीर गरीब किसी का ख्याल नहीं रखा गया सभी ओबीसी हो गए। इसका नतीजा हुआ कि ओबीसी समाज के 27% आरक्षण का बड़ा हिस्सा धर्म के नाम पर मुसलमान को दे दिया गया। यह बिहार में होने वाला है। कांग्रेस की इस योजना में राजद उसके साथ करने से कंधा मिलाकर चल रही है।
पीएम ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति केकारण है कांग्रेस और राजद की  सरकारों ने हमारी हजारों वर्षों की समृद्ध विरासत का ख्याल नहीं रखा। एक वर्ग को खुश रखने के लिए इंडी गठबंधन वाले बिहार के महान सांस्कृतिक विरासत का मजाक उड़ा रहे हैं।  10 सालों में हमने अपनी विरासत को विश्व पटल पर स्थापित किया।  दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान हमने बिहार की महान विरासत नालंदा विश्वविद्यालय के गौरव पूर्ण इतिहास को दुनिया के सामने रखा। आज विश्व के शासनाध्यक्षों के घरों में नालंदा विश्वविद्यालय की धरोहर देखी जा रही है। उन्होंने मुंगेर के योग संस्थान का भी जिक्र किया। कहा कि  मुंगेर में विश्व का सबसे बड़ा योग का संस्थान है।  पूरे विश्व के लोग यहां योग सीखने आते हैं। लेकिन गुलामी की मानसिकता  वाले दलों ने हमारे योग पर भी राजनीति कर दी।  बीजेपी ने योग और आयुर्वेद को वैश्विक बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई है।  एनडीए सरकार योग और आयुर्वेद को विश्व स्तर पर मान्यता देने की व्यवस्था कर रही है।

अयोध्या पर चर्चा करते हुए कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बना है। पूरे देश को आज इस पर गर्व हो रहा है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने से इंडी गठबंधन के नेताओं ने आमंत्रण ठुकरा दिया। दूसरी ओर अंसारी परिवार जो राम मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ते थे,   राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में खुद आए।  लेकिन कांग्रेस राजद के लोगों ने अपने अहंकार में निमंत्रण को ठुकरा दिया।  ये लोग खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानते हैं।  ऐसे लोगों को सबक सिखाने का बड़ा मौका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप सबको ध्यान रखना है कि आपका एक-एक वोट भारत के विकास के लिए और भारत की विरासत को ऊंचाई पर पहुंचने के लिए पड़ना चाहिए।  इसलिए मुंगेर से हमारे मित्र ललन सिंह, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और खगड़िया से से राजेश वर्मा जी को हर पोलिंग बूथ पर विजेता बनना है।

Previous Post

पीएम का नाम लेकर ये क्या बोल गए पवन सिंह?

Next Post

फिर मालदीव पहुंच गया चीन का जासूसी जहाज

Next Post
3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज

फिर मालदीव पहुंच गया चीन का जासूसी जहाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In