मुंगेर:लोकसभा चुनाव 2024 में मुंगेर से एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने मुंगेर पहुंचे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सफियासराय हवाई अड्डा के मंच से बिहार के एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। रैली के मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी केंद्रीय मत्री गिरिराज सिंह समेत कई बीजेपी और एनडीए के नेता मौजूद थे। पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करके ओबीसी के हिस्से का आरक्षण मुसलमानों को देने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने मुंगेर के साथ बेगूसराय से बीजीपी और खगड़िया से लोजपा आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा को वोट देने की अपील की।
राहुल गांधी को कांग्रेस का शहजादा बताते हुए नरेंद्र मोदी कहा कि वह आपके लिए बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं जिसे समझने की जरूरत है। कांग्रेस के शहजादे ने कहा है कि जब उनकी सरकार बनेगी तो देशभर में हर परिवार की कमाई का और प्रॉपर्टी का सर्वे कराएंगे। अब आप जानते हैं कि परिवार के पास छोटी-मोटी दुकान, मकान जमीन या बचत होती है। हमारी माताओं बहनों के पास कुछ जेवर होते हैं। स्त्री धन के रूप में कुछ न कुछ होता है। भ्रष्टाचार करके दूसरों को तबाह करने वाली कांग्रेस की पूरी नजर अब आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। कांग्रेस कहती है कि किसानों के घर और जमीनों का सर्वे करेगी और विरासत टैक्स लगाएगी। वह तो दावा करते हैं कि हर एक का एक्स-रे निकालेंगे। यानी आपकी संपत्ति पर भारी खतरा है। कांग्रेस ऐसा घोषणा पत्र लेकर आई है कि अब आप अपना खेत घर दुकान जिसे अपने मेहनत से अर्जित किया है, अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। शहजादे के गुरु कह रहे हैं कि हम उसमें से आधा हड़प लेंगे और राजद वाले मुंह पर ताला लगाकर कांग्रेस की इस नीति का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वे भी संपत्ति का मजा लेना चाहते हैं। कांग्रेस जब शासन में आई तो अपने खास वोट बैंक के लोगों के बीच बांटने के लिए आपका सब कुछ लूट लेंगे। इसलिए चिंतित देश और एक स्वर से पूरा देश का रहा है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।
अयोध्या पर चर्चा करते हुए कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बना है। पूरे देश को आज इस पर गर्व हो रहा है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जाने से इंडी गठबंधन के नेताओं ने आमंत्रण ठुकरा दिया। दूसरी ओर अंसारी परिवार जो राम मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ते थे, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में खुद आए। लेकिन कांग्रेस राजद के लोगों ने अपने अहंकार में निमंत्रण को ठुकरा दिया। ये लोग खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का बड़ा मौका है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप सबको ध्यान रखना है कि आपका एक-एक वोट भारत के विकास के लिए और भारत की विरासत को ऊंचाई पर पहुंचने के लिए पड़ना चाहिए। इसलिए मुंगेर से हमारे मित्र ललन सिंह, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और खगड़िया से से राजेश वर्मा जी को हर पोलिंग बूथ पर विजेता बनना है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
