• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज

फिर मालदीव पहुंच गया चीन का जासूसी जहाज

April 26, 2024
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘व्यक्तिपूजा नहीं चलेगी’: नारेबाजी पर भड़के खरगे, संगठन अनुशासन पर जोर

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

फिर मालदीव पहुंच गया चीन का जासूसी जहाज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज

File Photo

माले:मालदीव में चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी के संसदीय चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद माले और बीजिंग में दोस्ती और गहरी होने लगी है। भारत से दुश्मनी कर चीन की गोद में खेल रहे मालदीव में चीनी रिसर्च जहाज जियांग यांग होंग 03 वापस लौट आया है। यह वही जहाज है जो पहले भी चीन से मालदीव पहुंचा था और इसको लेकर भारत ने चिंता भी व्यक्त की थी। इस पोत पर जासूसी जहाज होने का आरोप लगता रहा है और इसी वजह से भारत, अमेरिका जैसे देशों के लिए यह जहाज टेंशन की तरह है।

मालदीव के मीडिया हाउस अधाधू की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी जासूस जहाज को मालदीव के थिलाफुशी औद्योगिक द्वीप के बंदरगाह पर खड़ा किया गया है। मुइज्जू सरकार ने जहाज की वापसी की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपनी यात्रा से पहले जहाज को डॉक करने की अनुमति की पुष्टि की। मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र की सीमा के पास लगभग एक महीना बिताने के बाद जहाज पहली बार 22 फरवरी को पहुंचा था। लगभग छह दिन बाद रवाना होने के बाद जहाज वापस ईईजेड सीमा में चला गया था। चीनी जासूसी जहाज अब ईईजेड को पार करने के बाद वापस मालदीव आ गया है।

फरवरी में मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीनी जहाज ने अपने चालक दल के रोटेशन के लिए मालदीव का दौरा किया था। हालांकि, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने चीनी जहाज के बारे में दावा किया था कि वह इस दौरान कोई भी रिसर्च नहीं करेगा। चीन के स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) जो जियांग यांग होंग 03 का प्रबंधन करता है, के अनुसार, यह चीनी जहाज समुद्री अनुसंधान के लिए देश में निर्मित सबसे आधुनिक जहाज है। चीन का दावा है कि यह एक व्यापक अनुसंधान जहाज है। चीन के अनुसार, नाव की सहनशक्ति 15,000 समुद्री मील है, जिसका अर्थ है कि यह बिना किसी सहायता के अपने काम के लिए 15,000 समुद्री मील की यात्रा बिना रुके कर सकता है।

मालदीव के रक्षा मंत्री ने संसद में दिया था बयान
इससे पहले चीनी जहाज को लेकर मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने संसद को बताया था कि चीनी पोत मालदीव के जलक्षेत्र के अंदर और निकट नौकायन के बावजूद कोई शोध नहीं करेगा। उन्होंने मार्च महीने में कहा था, ”मालदीव क्षेत्र में कोई शोध करने की अनुमति नहीं दी गई थी। माले में डॉकिंग और खाना खरीदने के बाद, उन्होंने चालक दल में बदलाव किया। जो लोग हवाई जहाज से आए थे वे नाव पर सवार हो गए और जो नाव पर थे वे हवाई जहाज से चले गए। इसी की अनुमति दी गई थी।”

पहले भी मालदीव पहुंच चुका है जासूसी जहाज
चीनी जहाज इससे पहले फरवरी में मालदीव पहुंचा था, जिससे नई दिल्ली और माले के बीच तनाव बढ़ गया था। भारत ने इस पोत को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं और श्रीलंका से इस पोत को अपने पोर्ट पर रुकने की अनुमति देने से इनकार करने के लिए कहा था। जनवरी में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन का दौरा किया था और फिर उसके तुरंत बाद यह जहाज चीन से निकल गया था। इससे भी भारत का संदेह बढ़ गया था। बाद में यह 22 फरवरी को मालदीव की राजधानी माले पहुंचा था। इस दौरान जहाज का रडार सिस्टम भी बंद कर दिया गया था। बाद में अमेरिका ने भी जहाज के जासूसी जहाज होने का दावा किया था और वहां के थिंक टैंक ने कहा था कि यह कोई रिसर्च नहीं कर रहा, बल्कि पनडुब्बियों से संबंधित आंकड़े जुटा रहा है।

Previous Post

कांग्रेस के शहजादे बड़ी मुसीबत लाने वाले हैं, पीएम मोदी ने राहुल गांधी के साथ लालू यादव को भी घेरा

Next Post

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आयोग का ऐक्शन, दर्ज किया केस

Next Post
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आयोग का ऐक्शन, दर्ज किया केस

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ चुनाव आयोग का ऐक्शन, दर्ज किया केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
  • ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In