मुंबई:भारत के कंज्यूमर टेक ब्रांड बोल्ट की योजना अगले साल आईपीओ लाने की है। कंपनी के सह-संस्थापक वरुण गुप्ता ने कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने के बाद आईपीओ लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार और नई श्रेणियों में विस्तार कर रही है।
क्या है कंपनी का प्लान
वरुण गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से विशेष बातचीत में कहा-हम इस वर्ष आईपीओ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे हैं, लेकिन शायद अगले साल विचार करेंगे। हमारा पहला ध्यान बाजारों, अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक क्षेत्रों और नई श्रेणियों में प्रवेश करना है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने आईपीओ लाने से पहले अपने लिए एक आंतरिक लक्ष्य तय किया है।
हम आज भी ला सकते आईपीओ
उन्होंने बताया- जब हम 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर लेंगे, तभी हम आईपीओ के लिए जाना चाहते हैं। तकनीकी रूप से, हम आज आईपीओ ला सकते हैं, क्योंकि हम मुनाफे में हैं लेकिन हमने 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य तय किया है और उसके बाद ही हम खुद को आईपीओ के लिए योग्य मानेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी ऑफलाइन रिटेल स्टोर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।
विदेश में कारोबार विस्तार
बोल्ट अब विदेश में कारोबार विस्तार कर रही है। कंपनी की योजना जुलाई 2024 तक यूरोप में, दिवाली के बाद ऑस्ट्रेलिया में और 2025 की पहली छमाही में अफ्रीका में लॉन्च करने की है। मेक इन इंडिया ब्रांड पर जोर देते हुए गुप्ता ने कहा कि 99 प्रतिशत उत्पाद जो हम भारत में बेचते हैं। भारत में निर्मित और असेंबल किया गया। बोल्ट की वर्तमान में दिल्ली में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज है। कंपनी गुड़गांव में एक और स्थापित कर रही है। कंपनी ने अभिनेता सैफ अली खान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
