• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान

उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान

March 27, 2022
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के राज्यों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। दिल्ली में वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि इन हवाओं के चलने से शहर के न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट भी होगी। सोमवार तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और गुजरात के कुछ इलाकों में लू की स्थिति फिर से लौटने की उम्मीद है। ये स्थितियाँ उक्त क्षेत्रों में 29 मार्च तक बनी रहने की उम्मीद है, जो 28 और 29 मार्च के आसपास अपने चरम पर होगी।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ स्टेशनों पर छिटपुट बारिश देखी जा सकती है। उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बने होने के कारण तापमान में परिवर्तन हो रहा है। पश्चिमी हवा 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग मुताबिक राज्य में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिमी हवा के प्रभाव से राज्य का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पांच दिनों में लू चलने की संभावना है। आने वाले समय में 2 से 4 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री दर्ज किया जा रहा है जो जल्‍द ही 41 डिग्री से जायदा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। यही नहीं तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की मानें तो 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इस बीच प्रदेश में बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों में बदलाव का अनुमान नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 7 जिलों नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर, गुना, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं मालवा और निमाड़ के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार है। बताया जा रहा है कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की हवाएं बादलों को मध्यप्रदेश के बाहर निकलने से रोकने का काम कर रहीं हैं। इस वजह से उपरोक्त 7 जिलों में या इसके अलावा भी जहां बादल हैं, वहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की मार झेलनी पड़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 24 घंटे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

Previous Post

घर छोड़ने को मजबूर यूक्रेनी; रूसी सेना के हमलों के बीच मानवीय गलियारों से 5,200 लोग निकाले गए

Next Post

दो साल बाद आज से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोविड दिशा-निर्देशों को किया गया संशोधित

Next Post
दुमका से रांची, पटना और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

दो साल बाद आज से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोविड दिशा-निर्देशों को किया गया संशोधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In