• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हर नीति के भीतर प्राणतत्त्व के रूप में विद्यमान हो अहिंसा: आचार्यश्री महाश्रमण

हर नीति के भीतर प्राणतत्त्व के रूप में विद्यमान हो अहिंसा: आचार्यश्री महाश्रमण

March 27, 2022
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
सौरभ भारद्वाज

बेडशीट खरीद में अनियमितता का आरोप, दिल्ली की सियासत गरमाई

June 30, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

June 30, 2026
उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

उर्फी जावेद ने नाम और धर्म बदलने के दावों को बताया झूठा

June 30, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

स्टूडियो में भावुक हुए किशोर कुमार, फीस लेने से भी किया इनकार

June 30, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

अगर आज बैंक जाने का है प्लान, तो पहले जान लें कहां बंद हैं सभी शाखाएं

June 30, 2026
जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

जेरोधा का बड़ा कदम : मर्चेंट बैंकिंग में एंट्री के लिए सेबी से लाइसेंस आवेदन

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

हर नीति के भीतर प्राणतत्त्व के रूप में विद्यमान हो अहिंसा: आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री महाश्रमण की प्रेरणा विश्व को दे रही है नई चेतना: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
हर नीति के भीतर प्राणतत्त्व के रूप में विद्यमान हो अहिंसा: आचार्यश्री महाश्रमण

नई दिल्ली:यह भारत देश हजारों वर्षों से संतों, ऋषियों, मुनियों व आचार्यों की एक महान परंपरा की धरती रही है। आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सात वर्षों में 18000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की है। यह पदयात्रा दुनिया के तीन देशों की थी। इसके जरिए आचार्यश्री ने वसुधैव कुटुम्बकम् के भारतीय विचार को विस्तार दिया है। इस पदयात्रा ने देश के बीस राज्यों को एक विचार से, एक प्रेरणा से जोड़ा है। जहां अहिंसा है, वहीं एकता है, जहां एकता है, वहीं अखण्डता है, जहां अखण्डता है, वहीं श्रेष्ठता है। मैं मानता हूं, आपने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र को आध्यात्मिक संकल्प के रूप में प्रसारित करने का काम किया है। उपरोक्त उदगार देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने व्यक्त किए। मौका था शांतिदूत युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा सप्तवर्षीय अहिंसा यात्रा संपन्नता समारोह का।

9 नवंबर 2014 को लालकिला से प्रारम्भ हुई इस अहिंसा यात्रा का आज 27 मार्च को तालकटोरा स्टेडियम में भव्य समापन हुआ जिसमें वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आगे कहा कि श्वेताम्बर तेरापंथ के आचार्यों का मुझे हमेशा से ही विशेष स्नेह मिलता रहा है। आचार्य तुलसीजी, उनके पट्टधर आचार्य महाप्रज्ञजी और अब आचार्यश्री महाश्रमणजी का मैं विशेष कृपा पात्र रहा हूं। इसी प्रेम के कारण मुझे तेरापंथ के आयोजनों से जुड़ने का सौभाग्य भी मिलता रहा है। इसी प्रेम के कारण मैंने आप आचार्यों के बीच कहा था- ‘यह तेरापंथ है, यह मेरा पंथ है।’

मैं जब आचार्यश्री महाश्रमणजी की इस पदयात्रा से जुड़ी जानकारी देख रहा था तो मुझे उसमें भी एक सुखद संयोग दिखा। आपने यह यात्रा 2014 में दिल्ली के लालकिले से शुरू की थी। उस वर्ष देश ने भी एक नई यात्रा शुरू की और मैंने लालकिले से कहा था-यह नए भारत की नई यात्रा है। अपनी इस यात्रा में देश के भी वही संकल्प रहे-जनसेवा, जनकल्याण। आज आप करोड़ों देशवासियों से मिलकर परिवर्तन के इस महायज्ञ में उनकी उनकी भागीदारी का शपथ दिलाकर दिल्ली आए हैं।आज आजादी के अमृतमहोत्सव काल में देश जिन संकल्पों पर आगे बढ़ रहा है, चाहे वह पर्यावरण का विषय हो, पोषण का प्रश्न हो, या फिर गरीबों के कल्याण के लिए प्रयास। इन सभी संकल्पों में आपकी बड़ी भूमिका है। मुझे पूरा भरोसा है आप संतों का आशीर्वाद देश के इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी और सफल बनाएंगे। मैं इस यात्रा के पूर्ण होने पर आचार्यश्री महाश्रमणजी को और सभी अनुयायियों को श्रद्धापूर्वक अनेक-अनेक बधाई देता हूं।

सप्तवर्षीय अहिंसा यात्रा के दौरान हुई 18 हजार कि मी विशाल पदयात्रा
सद्भावना, नैतिकता एवं नशामुक्ति के उद्देश्य के साथ जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्यश्री महाश्रमण ने अहिंसा यात्रा द्वारा भारत के 20 राज्यों में अपने उपदेशों, प्रवचनों आदि द्वारा अहिंसा की अलख जगाई। यात्रा में 18,000 किलोमीटर पैदल चलकर आचार्यजी ने नेपाल एवं भूटान की विदेश धरा को भी अपने मंगल संदेशों से जन-जन को सन्मार्ग दिखाया। यह यात्रा औपचारिक रूप में भले आज संपन्न हो रही थी किंतु शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन चरण मानव जाति के उत्थान हेतु अनवरत गतिमान रहेंगे।

रविवार को प्रातः लगभग 8.50 बजे अहिंसा यात्रा के भव्य समापन समारोह के लिए आचार्यश्री ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से मंगल प्रस्थान किया। नई दिल्ली के सड़कों पर मानों आस्था का सैलाब लहरा उठा। आचार्यश्री जैसे-जैसे तालकटोरा स्टेडियम की ओर बढ़ते जा रहे थे, जन प्रवाह बढ़ता जा रहा था। मार्ग में भारत के जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस पदयात्रा में सम्मिलित हुए। आचार्यश्री के साथ पंक्तिबद्ध साधु, साध्वियों व समणियों के समूह तथा उससे आगे और पीछे तेरापंथ धर्मसंघ के विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के सदस्य अपने-अपने गणवेश में इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ा रहे थे।

निर्धारित समय पर आचार्यश्री तालकटोरा स्टेडियम में पधारे तो पूरा स्टेडियम ‘जय-जय ज्योतिचरण, जय-जय महाश्रमण के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। लाखों नयन विश्वकल्याणकारी अहिंसा यात्रा के भव्य समापन समारोह की प्रत्यक्षदर्शी बनने के लिए लालायित नजर आ रही थीं। निर्धारित समय पर आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार से अहिंसा यात्रा सम्पन्नता समारोह के भव्य कार्यक्रम का आध्यात्मिक शुभारम्भ हुआ।

समारोह में मुख्य मंगल उद्बोधन प्रदान करते हुए आचार्यश्री ने कहा कि कोई भी प्राणी हंतव्य नहीं है। अहिंसा ऐसा धर्म है जो आदमी की चेतना को विशुद्ध और उसे शांति से जीने में सघन सहायक सिद्ध होता है। आदमी के जीवन के क्षण-क्षण में अहिंसा की चेतना का संरक्षण होता रहे। अहिंसा एक ऐसी सर्वोत्तम नीति है, जो हर नीति के भीतर प्राणतत्त्व के रूप में विराजमान हो जाए तो सभी नीतियां उत्कृष्ट बन सकती हैं। भारत लोकतांत्रिक प्रणाली का देश है। यहां भौतिक विकास और आर्थिक विकास के साथ-साथ देशवासियों में नैतिकता की चेतना का विकास और आध्यात्मिक चेतना का विकास हो जाए तो सम्पूर्ण विकास संभव हो सकता है। संतों से सन्मति, ग्रंथों से ज्ञान और पंथों से पथदर्शन मिलता रहे तो जन-जन का जीवन मंगलकारी बन सकता है।

आचार्यश्री ने अहिंसा की सम्पन्नता के अवसर पर अहिंसा यात्रा के संकल्पों को स्वीकार करने का आह्वान किया तो मंच पर उपस्थित भारत के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री परमानंद झा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी सहित स्टेडियम में व उसके बाहर भी उपस्थित विराट जनमेदिनी ने अपने स्थान पर खड़े होकर अहिंसा यात्रा के प्रणेता के मुख से अहिंसा यात्रा की संकल्पत्रयी स्वीकार की। विश्वकल्याणकारी अहिंसा यात्रा के भव्य सम्पन्नता का समारोह का मानों यह अद्वितीय क्षण उपस्थित हो गया, जब देश-विदेश के दिग्गज महानुभावों के साथ-साथ देश-विदेश का जन-जन एक साथ इन संकल्पों को अपने जीवन में अंगीकार कर रहा था।

विशिष्ट रूप से उपस्थित लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने अहिंसा यात्रा के संदर्भ में कहा कि परम पावन आचार्यश्री महाश्रमणजी की विराट अहिंसा यात्रा का समापन हो रहा है। अपनी पदयात्रा के दौरान आचार्यश्री ने देश के गांव-गांव ही नहीं, विदेशी धरती नेपाल और भूटान के भी अनेक गांवों, नगरों में जाकर अहिंसा के संदेशों को प्रदान कर भारतीय परंपरा को झंकृत किया।

आचार्यश्री की महायात्रा के बारे में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा-मेरा यह परम परम सौभाग्य है कि मुझे अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी के दूसरी बार दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जैन धर्म एक ऐसा धर्म है जिसका पथ और पाथेय ही अहिंसा है। जहां विश्व में एक-दूसरे का समूल विनाश करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वैसे में आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अहिंसा के संदेशों से जन-जन के जीवन में नया परिवर्तन ला दिया है। मैं ऐसे महात्मा के चरणों में प्रणत होता हूं।

कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी की ऐतिहासिक अहिंसा यात्रा का शुभारम्भ दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले से हुआ था। आज अपनी सम्पन्नता के लिए पुनः देश की राजधानी में पहुंची है। सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति जैसी देशहित के अनिवार्य मुद्दों को लेकर एक धर्माचार्य द्वारा हजारों किलोमीटर की पदयात्रा का मेरी नजर में पहला और अकेला उदाहरण है।

समारोह में नेपाल के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री परमानंद झा, भारत के केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, लोकसभा सांसद एस. एस. अहलूवालिया, राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया व भारत में नेपाल के राजदूत श्री रामप्रसाद सुबेदी आदि ने भावाभिव्यक्ति की।

वर्चुअल रूप से जुड़े देश के दिग्गज
इस दौरान देश-विदेश के विभिन्न राजनीतिक दिग्गजों ने भी वर्चुअल रूप से समारोह में उपस्थित होकर अहिंसा यात्रा के प्रति अपनी भावांजलि व्यक्त की जिनमें मुख्य रुप से नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति नेपाल श्री रामबरण यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत, असम व नागालैंड के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, झारखंड राज्यपाल श्री रमेश बैस, ओडिशा राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, तेलंगाना व पद्दुचेरी राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन, केरल राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान, भारत सरकार शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार, राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, हरियाणा मुख्यमंत्रीश्री मनोहरलाल खट्टर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, दिल्ली मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु पूर्व मुख्यमंत्री, श्री एडप्पाडी के. पलनीस्वामी आदि ने विचार रखे।

चतुर्विध धर्मसंघ द्वारा महान परिव्राजक का अभिनंदन
कार्यक्रम में उस समय मोड़ आ गया जब मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने समस्त भारत की परिक्रमा करने वाले अपने गुरु के पावन चरणों का स्वयं प्रक्षालन कर संपूर्ण मानवता को अमृत पान का एहसास करवाया। इस दृश्य को देखकर वहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु धन्यता का अनुभव कर रहा था। तत्पश्चात मुख्यमुनि श्री महावीर कुमार, मुख्यनियोजिका साध्वीश्री विश्रुतविभाजी, साध्वीवर्या संबुद्धयशाजी ने विचारों की प्रस्तुति दी।

अभिनंदन के क्रम में साधु साध्वी समुदाय, समणी वृंद एवं दिल्ली तेरापंथ समाज ने गीत द्वारा आस्थाभिव्यक्ति दी । अहिंसा यात्रा समारोह समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र नाहटा, अहिंसा यात्रा प्रबन्धन समिति के संयोजक श्री मनसुख सेठिया ने वक्तव्य दिया।

ऐतिहासिक यात्रा का ऐतिहासिक संपन्नता समारोह
अहिंसा यात्रा एक ओर जहां अपनी उपलब्धियों से अद्वितीय बनी वहीं यात्रा का समापन भी विविध दृष्टियों से ऐतिहासिक बन गया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे तालकटोरा स्टेडियम के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। देश के कोने-कोने से हजारों भक्तों की विशाल जनमेदिनी अपने महान गुरु के प्रति श्रद्धानत थी। प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल रूप में इस हाईब्रिड समारोह को देख असंख्य लोग सुखद आनंद की अनुभूति कर रहे थे। यह एक सुखद संयोग ही है कि इस महान उद्देश्यीय यात्रा के प्रारंभ एवं समापन अवसर का राजधानी दिल्ली को गौरव प्राप्त हुआ। समारोह का कुशल संचालन मुनिश्री कुमारश्रमणजी ने किया।

Previous Post

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दिया बड़ा प्रमोशन

Next Post

मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता: डोनाल्ड ट्रंप

Next Post
मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता: डोनाल्ड ट्रंप

मैं राष्ट्रपति होता तो रूस को परमाणु बम गिराने की धमकी दे देता: डोनाल्ड ट्रंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध
  • एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
  • देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना
  • सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?
  • ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In