मुंबई:टाइगर श्रॉफ के रुके करियर को करण जौहर का सहारा मिला है। एक्टर लगातार फ्लॉप फिल्में देने के अब करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन में बन रही बड़े बजट की फिल्म का हिस्सा होंगे। पिछले कुछ महीनों से एक्टर और फिल्म मेकर स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे थे। दोनों ने अब एक शानदार कहानी को फाइनल कर लिया है। ये एक बड़े बजट की शानदार फिल्म होगी। इस फिल्म में टाइगर का किरदार कुछ ऐसा होगा जो पहले कभी उनके 10 साल के करियर में नहीं देखा गया।
करण जौहर के साथ सबसे बड़ी फिल्म
टाइगर श्रॉफ का वक्त ख़राब चल रहा है। हीरोपंती 2, गनपत और बड़े मियां छोटे मियां के फ्लॉप होने के बाद एक्टर को एक बड़ी फिल्म की तलाश थी। ऐसे में करण जौहर ने एक्टर पर पैसा लगाने का फैसला किया है। ये एक बड़े बजट की फिल्म होगी जिसके नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन ये फिल्म करण जौहर के लेवल की होने वाली है। अब टाइगर श्रॉफ को उनके करियर के सबसे शानदार रोल में देखे जाने का इंतजार हो रहा है।
इंडस्ट्री में 10 साल
बता दें, टाइगर श्रॉफ फिल्म इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे करने वाले हैं। मई 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म हीरोपंती से एक्टर ने फिल्मों में कदम रखा था। पहली फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला था। बाद में बागी, वॉर जैसी फिल्मों ने भी धमाका किया। लेकिन लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर पर बुरा असल डाला है। अब उम्मीद करण जौहर की फिल्म से है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
